IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला हेगले ओवल क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. जहां पर न्यूजीलैंड ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंडिया ए की टीम ने पहले मुकाबले की फॉर्म को जारी रखा है. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं. पहले मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.
ध्रुव जुरेल
कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पहले मुकाबले में फेल हो गए थे. लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक जुरेल 99 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब दूसरे दिन जुरेल पहले शतक पूरा करना चाहेंगे. इसके अलावा वो निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर अपने स्कोर को बड़ा करना चाहेंगे.
आकाशदीप
तेज गेंदबाज आकाशदीप ने पहले दिन का खेल खत्म तक नाबाद 25 रन बनाए हैं. अब दूसरे दिन आकाशदीप पहले बल्लेबाजी में अपनी पारी को और बड़ा करना चाहेंगे. जिससे उन्हें पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जाए. इसके अलावा टीम इंडिया दूसरे दिन जब गेंदबाजी करने उतरेगी, तो आकाशदीप को गेंद के साथ धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा.
मोहम्मद सिराज
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज लंबे समय के बाद सफेद जर्सी में नजर आने वाले हैं. सिराज को इस मुकाबले में भी पहले बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा. अगर 20 से 25 रनों की भी पारी खेलते हैं, तो इससे टीम मैनेजमेंट का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसके अलावा गेंद के साथ सिराज को धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा. लय में वापसी का ये सिराज के लिए बड़ा मौका है.
मुकेश कुमार
इंजरी के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहे मुकेश कुमार भी अब घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके इंडिया ए में कमबैक कर चुके हैं. जहां पर मुकेश कुमार खुद को अब साबित करना चाहेंगे. मुकेश कुमार अगर इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनके लिए टेस्ट टीम में वापसी के भी दरवाजे खुल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें पूरा शेड्यूल
मानव सुथार
स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को भी टीम मैनेजमेंट ने इस मुकाबले में मौका दिया है. पहले दिन उन्होंने बल्ले के साथ निराश किया और सिर्फ 22 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. गेंद के साथ अब उन्हें कमाल का प्रदर्शन करना होगा. अगर वो गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें विदेशी दौरों पर भी टेस्ट टीम में जगह दी सकती है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने टीम में जगह पक्की करने के लिए अपनाया नया रास्ता, बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
4 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines