नई दिल्ली: बांग्लादेश ए और भारत ए की टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार ने गदर काट डाला। मंगलवार से शुरू हुए इस दूसरे मुकाबले में मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 6 विकेट चटका डाले। उन्होंने 40 रन दिए और 5 मेडिन ओवर फेंके। मुकेश ने अपनी गेंदबाजी से इस कदर कहर बरपाया कि बांग्लादेश के बल्लेबाज देखते ही रह गए।
बांग्लादेश की तोड़ डाली कमर
उन्होंने ओपनर जाकिर हसन को 46, महमुदुल हसन को 12 और कप्तान मोहम्मद मिथुन को 4 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने जाकिर अली को 62, आशिकर जमां को 21 और मुस्फिक हसन को डक पर बोल्ड पर बांग्लादेश की टीम की कमर तोड़ दी। मुकेश की घातक गेंदबाजी के चलते बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 252 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से उमेश यादव ने 16 ओवर में 55 रन देकर 2 और जयंत यादव ने 16 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट निकाले। फिलहाल टीम इंडिया ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 11 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – ICC WTC 2023 Final: इस दिन खेला जा सकता है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, सामने आई ये डेट
टैक्सी डाइवर थे पिता
मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। क्रिकेट के लिए उन्हें अपना घर और प्रदेश तक छोड़ना पड़ा। उनके दिवंगत पिता कोलकाता में ऑटो चलाते थे। पिता चाहते थे कि बेटा उनकी आमदनी में हाथ बंटाए, लेकिन मुकेश के सपने अलग थे। उन्होंने 20 की उम्र में क्रिकेट को प्रोफेशनल तरीके से शुरू कर दिया था। इससे पहले वह रोजाना की आमदनी के लिए क्लब क्रिकेट खेलते थे। 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के ट्रायल में पहली बार उन्हें रिकग्नाइज किया गया। हर क्रिकेटर की तरह मुकेश चाहते हैं कि उन्हें एक दिन टीम इंडिया से खेलने का मौका मिले।
खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
मुकेश कुमार बांग्लादेश में अपनी घातक गेंदबाजी से मुरीद बना रहे हैं। उन्होंने पहले अनाधिकारिक टेस्ट की दोनों ईनिंग में तीन विकेट चटकाए थे। इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 6 मैचों में 9 विकेट चटकाकर अपने प्रदर्शन से दंग किया था। इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा दिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया तीसरा विकेट, अभिषेक शर्मा भी हुए फेल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines