हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया भारत दौरे के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन से खेली जाएगी रोमांचक सीरीज

IND A vs AUS A: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के दौरे का ऐलान कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस साल भारत के दौरे पर आ रही है. साल 2027 में होने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले ये ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के लिए तैयारी का शानदार मौका होगा. आइए आपको भी बताते हैं कि ये सीरीज कब और कहां खेली जाएगी.

विज्ञापन

IND A vs AUS A: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के दौरे पर नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इंडिया ए के साथ टेस्ट और वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आएगी. इस सीरीज में दोनों ही देशों की तरफ से कई युवा सितारे खेलते हुए नजर आ सकते हैं. साल 2027 की शुरुआत में होने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ए के इस दौरे को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये सीरीज कब और कहां खेली जाएगी. 

सितंबर-अक्टूबर में होगी सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम सितंबर-अक्टूबर के महीने में इस दौरे पर आएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 यूथ टेस्ट मैच तो वहीं 3 वनडे मैचों सीरीज होगी. सीरीज के सभी मुकाबले पुडुचेरी के मैदान पर खेले जाएंगे. 4 दिन वाले टेस्ट मैच सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होगी तो वहीं दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से खेला जाएगा. इसके बाद 6 अक्टूबर को वनडे सीरीज का आगाज होगा. सीरीज का का दूसरा और तीसरा मुकाबला 9 और 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी इस दौरे पर आते हुए दिख सकते हैं जो कि अगले साल होने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज का हिस्सा होंगे.

यहां देखें इस दौरे का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलाफॉर्मेटस्थान
22 सितंबर – 25 सितंबरइंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-एपहला चार दिवसीय मैचपुडुचेरी
29 सितंबर – 2 अक्टूबरइंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-एदूसरा चार दिवसीय मैचपुडुचेरी
6 अक्टूबरइंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-एपहला वनडे मैचपुडुचेरी
9 अक्टूबरइंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-एदूसरा वनडे मैचपुडुचेरी
11 अक्टूबरइंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-एतीसरा वनडे मैचपुडुचेरी

कब खेली जाएगी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज?

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इस बार भारत में खेली जाएगी. इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है. साल 2027 में जनवरी-फरवरी के महीने में सीरीज होगी. सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी को चेन्नई में होगा. इसके बाद गुवाहाटी में तीसरा, रांची में चौथा और 27 फरवरी से अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे जिम्मेदारी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola