India A vs Australia A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसके पहले मुकाबले में इंडिया ए की टीम बुरी तरह से हार गई थी. अब दूसरे मुकाबले में टीम जीत दर्ज करके कमबैक करना चाहेगी. जिससे सीरीज को भी जिंदा रख सके. दूसरे मुकाबले में कमबैक करने के लिए इंडिया ए की टीम को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. जिसके कारण कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं.
प्लेइंग 11 में बड़ा कर सकती है इंडिया ए
पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी में सबसे ज्यादा निराश स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने किया था. अनुकूल ने 9 ओवरों में बिना विकेट गंवाए ही 57 रन लुटा दिए थे. जिसके बाद बल्लेबाजी में भी बहुत ज्यादा निराश किया था. ऐसे में उनकी जगह अब प्लेइंग 11 में गुरजपनीत सिंह की एंट्री हो सकती है. गुरजपनीत सिंह डेथ ओवरों में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. वहीं क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पुडुचेरी में तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिल सकती है.
गुरजपनीत सिंह अपनी हाइट का फायदा उठाकर गेंद को और ज्यादा बाउंस दे सकते हैं. जिससे इस विकेट पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान किया जा सके. गुरजपनीत सिंह और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेलते हैं. ऐसे में उसका फायदा भी उन्हें मिल सकता है. गायकवाड़ भी उनके ऊपर भरोसा जताते हैं. अगर गुरजपनीत सिंह इस मुकाबले में चले, तो वो टीम इंडिया के लिए भी अपना दावा ठोक सकते हैं.
बल्लेबाजों को करना होगा कमबैक
बल्लेबाजी में इंडिया ए के पास स्टार खिलाड़ी ही नजर आ रहे हैं. लेकिन मुकाबले में रजत पाटीदार के अलावा सभी फेल हो गए थे. ऐसे में बाकी बल्लेबाजों को अब कमबैक करना होगा. साई सुदर्शन और प्रभसिमरन सिंह को अच्छी शुरुआत देनी होगी. वहीं नंबर 3 पर एक बार फिर से देवदत्त पडिक्कल ही खेलते हुए नजर आएंगे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी दूसरे मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करना चाहेंगे. जिससे वो अपनी टीम को जीत दिला सके. बल्लेबाजी का विकल्प निशांत संधू, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम भी देते हैं. वहीं मौका पड़ने पर अरशद खान को भी बल्लेबाजी से योगदान देना होगा. गेंदबाजी में टीम को पिछले मुकाबले से भी और बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना, अब सस्ते में नहीं कर पाएंगे रिटेन
यहां पर देखें इंडिया ए टीम की संभावित प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत संधू, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अरशद खान, गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन, इसके पीछे का कारण भी आया सामने
संबंधित खबरें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
10 mins agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
2 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
10 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
11 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
11 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
12 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
13 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines