IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी से ही अगले साल होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके लिए ही इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 22 सितंबर को क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पुडुचेरी में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने जमकर तैयारी की है. अब ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने मुकाबले के 1 दिन पहले ही प्लेइंग 11 का भी ऐलान कर दिया है.
पीटर हैंड्सकॉम्ब के ऊपर है बड़ी जिम्मेदारी
टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने कई बड़े इस सीरीज में भेजे हैं. पीटर हैंड्सकॉम्ब इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं इस टीम में सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इस टीम में जोश फिलिप और जेसन सांघा भी नजर आ रहे हैं. स्पिनर टॉड मर्फी का नाम भी प्लेइंग 11 में नजर आ रहा है. कोरी रोचिसियोली का नाम भी इस टीम में नजर आ रहे हैं. सैम कोंस्टास के अलावा इस टीम में कैंपबेल केलावे और नाथन मैकस्वीनी का नाम भी नजर आ रहा है.
इसके अलावा टीम में लियाम स्कॉट और फर्गस ओ’नील का नाम भी नजर आ रहा है. इन खिलाड़ियों के पास खुद को इंडिया ए के खिलाफ साबित करके ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम में भी जगह बनाने का मौका है. ऑस्ट्रेलिया की टीम जनवरी 2027 में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत आने वाली है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सालों से भारत को घर में घुसकर नहीं हराया है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस सीरीज से भारतीय सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मिल सकते हैं. जिससे पैट कमिंस की टीम का भारत को घर में हराने का सपना पूरा हो सके.
दोनों टीमों का स्क्वाड
इंडिया ए स्क्वाड: साई सुदर्शन, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), शेख रशीद, यश राठौड़, शम्स मुलानी, नचिकेत भूटे, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, विजय कुमार व्यशाक, कुमार कुशाग्र, अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, प्रफुल हिंगे.
ये भी पढ़ें: भारतीय दिग्गज जहीर खान बने चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान
ऑस्ट्रेलिया ए स्क्वाड: नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, जैक एडवर्ड्स, जेसन सांघा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लियाम स्कॉट, सैम हार्पर, ब्रेंडन डोगेट, लियाम हैचर, झाई रिचर्डसन, टॉड मर्फी, कोरी रोचिचियोली, कैंपबेल केलावे, फर्गस ओ नील, जोश फिलिप.
इंडिया ए के सामने ऑस्ट्रेलिया ए प्लेइंग 11
सैम कोंस्टास, कैंपबेल केलावे, नाथन मैकस्वीनी, पीटर हैंड्सकॉम्ब (कप्तान), जेसन सांघा, जोश फिलिप (विकेटकीपर), लियाम स्कॉट, फर्गस ओ’नील, टॉड मर्फी, कोरी रोचिसियोली, ब्रेंडन डोगेट.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को बाहर बिठाओ, आकाश चोपड़ा भारतीय टीम में चाहते हैं 2 बदलाव
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
19 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
23 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
3 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines