Team India U19 WC Champion: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फाइनल में हराते हुए छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 100 रनों से हराया. फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
वैभव ने अपनी तूफानी के दौरान 15 चौके और इतने ही सिक्स जमाए. भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आयुष म्हात्रे की सेना को बधाई दी है.
भारतीय प्लेयर्स ने दी टीम इंडिया को बधाई
विराट कोहली ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “फिर से वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए भारत की अंडर-19 टीम को बहुत बधाई. ऐज ग्रुप क्रिकेट में हमारा दबदबा लगातार जारी है. पूरे स्क्वॉड और सपोर्ट स्टाफ को शाबाशी.”
वहीं, सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “चैंपियंस! इस यंग ग्रुप ने जिस निडरता से क्रिकेट खेली है उस पर गर्व है. पूरी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें कोच और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं. इस मोमेंट को एन्जॉय कीजिए.जब आपके पास सूर्यवंशी मौजूद हों, तो एक ब्लॉकबस्टर मैच की आप उम्मीद कर सकते हैं. बहुत बढ़िया वैभव.” गौतम गंभीर ने लिखा, “लड़कों तुम पर गर्व है. भविष्य उज्ज्वल है.”
वैभव के बल्ले से निकली ऐतिहासिक पारी
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया. वैभव के आगे इंग्लिश बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया. 14 वर्षीय बैटर ने सिर्फ 55 गेंदों में अपना शतक ठोका और टूर्नामेंट इतिहास के खिताबी मुकाबले में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसके साथ ही वैभव ने महज 71 गेंदों में 150 रन भी ठोके. वह अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन जड़ने वाले बल्लेबाज भी बने. एक इनिंग में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम दर्ज हो गया है. उन्होंने अपनी इस पारी में 15 छक्के लगाए.
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
30 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
43 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines