Yashasvi Jaiswal in FIFA World Cup 2026: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. वो टेस्ट टीम का हिस्सा हैं लेकिन इस दौरे पर टीम इंडिया केवल वनडे और टी20 सीरीज ही खेलेगी. ऐसे में यशस्वी जायसवाल ने फीफा वर्ल्ड का लुत्फ उठाना जरूरी समझा. इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो जायसवाल की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. वो फ्रांस और स्वीडन के बीच मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान वो अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर मेसी जर्सी में वो काफी खुश नजर आ रहे थे.
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उतरे थे. 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर रील और तस्वीरें साझा की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘बकेट लिस्ट डन यानी उनका एक सपना पूरा हुआ.’ उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. इस मैच में फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हरा दिया और राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की की है. टीम का अगला मुकाबला 4 जुलाई को होने वाला है.
टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे जायसवाल
टीम इंडिया को अगले कुछ महीनों में केवल टी20 और वनडे फॉर्मेट के मुकाबले ही खेलने हैं. ऐसे में यशस्वी जायसवाल की टीम इंडिया में जगह बनती हुई नजर नहीं आ रही है. वो सीधा अक्टूबर के महीने में न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इससे पहले उनको अगर किसी खिलाड़ी की इंजरी के चलते टीम में जगह मिल जाती है तो अलग बात होगी. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक खेले 29 टेस्ट मैचों में 2535 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 48.75 रहा है. उनके बल्ले से 7 शतक तो वहीं 13 अर्धशतक निकल चुके हैं.
ये भी पढ़िए- खतरे में टीम इंडिया के इन 2 खिलाड़ियों का करियर! गंभीर-अय्यर को लेना पड़ सकता है टीम बदलाव पर बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines