IPL 2023: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान आईपीएल 2023 में अपनी सिक्स हिटिंग से जलवा बिखेर रहे हैं। ये टीम इंडिया के लीजेंड क्रिकेटर हैं, जबकि दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने अपने देश के लिए कई रिकॉर्ड बनाए और शानदार क्रिकेट खेली है। ये दोनों ही खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किये जाते हैं, लेकिन एक चर्चा हमेशा होती है कि इनमें से बेहतर फिनिशर कौन है? अब इस मुद्दे पर साउथ अफ्रीका के सीनियर बॉलर इमरान ताहिर ने अपनी राय दी है।
कौन है बेस्ट फिनिशर?
दरअसल, आईपीएल 2023 के कमेंटरी बॉक्स में बैठे ताहिर से एक पोल के दौरान फैंस ने सवाल किया था। फैंस ने पूछा था कि ‘आपके हिसाब से एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी में कौन बेस्ट फिनिशर है? इस सवाल पर पहले तो ताहिर थोड़ा धबराए, लेकिन बाद में कहा कि ये बहुत मुश्किल सवाल है। फिर उन्होंने इस पर अपनी राय दी।
मैंने डिविलियर्स से बड़ा खिलाड़ी नहीं देखा
इमरान ताहिर ने अपने जवाब में कहा कि ‘मैं समझता हूं मॉडर्न क्रिकेट का मैंने जो सबसे बेहतरीन खिलाड़ी देखा है वो है एबी डीविलियर्स। मैंने उनसे बड़ा प्लेयर नहीं देखा चाहे फिनिशिंग हो या फिर पारी को बनाना। मैं समझता हूं कि मैंने जितनी क्रिकेट खेली है मैंने डीविलियर्स से बड़ा खिलाड़ी नहीं देखा।’
कौन हैं इमरान ताहिर?
इमरान ताहिर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बॉलर रहे हैं। उन्होंने 59 आईपीएल में 82 विकेट भी लिए हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 38 इंटरनेशनल टी20 खेले हैं, जिनमें 63 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
56 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines