Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान की हत्या की खबर आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार पंजाब की अदियाला जेल में इमरान खान की हत्या कर दी गई है. पिछले 3 हफ्ते से परिवार के लोगों को इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है. इसके कारण ही इन रिपोर्ट्स को और बल मिल रहा है. इमरान खान की पर्सनल लाइफ एक समय में बड़ी रंगीन हुआ करती थी. उन्होंने 3 शादियां की थी, जिनसे उनके 2 बच्चे भी थे. पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर रहे इमरान की 4 बहनें भी हैं.
इमरान खान ने की थी 3 शादियां
पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान ने 16 मई 1995 को जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ पहली शादी की थी. जिसके बाद साल 2004 में इमरान खान और जेमिमा का तलाक हो गया था. इन दोनों के 2 बच्चे भी है. इमरान के बड़े बेटे का नाम सुलेमान ईसा खान है. वहीं दूसरे बेटे का नाम कासिम खान है. जिसके बाद इमरान खान ने जनवरी 2025 में ब्रिटिश पाकिस्तानी टेलिविजन एंकर रेहम खान के साथ निकाह किया था. हालांकि ये रिश्ता भी बहुत ज्यादा दिन तक नहीं चला और अक्टूबर 2025 में तलाक हो गया. जिसके बाद 18 फरवरी 2018 को इमरान ने बुशरा बीबी से तीसरी शादी की थी. आज तक ये रिश्ता चल रहा था. इमरान खान के कई अफेयर भी चर्चा में रहे थे.
ये भी पढ़ें: बॉल टेम्परिंग, मैच फिक्सिंग के आरोप… पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Imran Khan से जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद
जेल में मिलने जाती थी इमरान खान की बहनें
दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी रहे इमरान खान के पिता का नाम इकरामुल्लाह खान नियाजी था. जोकि एक सिविल इंजीनियर थे. वहीं उनकी मां का नाम शौकत खानम था. इमरान खान की 4 बहने हैं, जिनके नाम रुबीना खानम, अलीमा खानम, उज्मा खानम और रानी खानम हैं. पिछले 2 सालों से इमरान जेल में थे, जहां पर उनकी बहनें ही उनसे मिलने के लिए जाती थी. उनकी बहनों ने ही पाकिस्तान सरकार और सेना पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पाकिस्तान की सरकार इस खबर को झूठा बता रही है.
ये भी पढ़ें: Imran Khan Net Worth: आलीशान बंगला, 600 एकड़ से ज्यादा जमीन, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं इमरान खान
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
31 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
57 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines