हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी और ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी से पहले फिर लीक हुई इमाम उल हक की प्राइवेट चैट, महिला के साथ 'गुटरगूं' करते आए नजर

इमाम एक बार फिर से फंसते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका प्राइवेट चैट वायरल हो रहा है। जहां वह एक महिला से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
इमाम-उल-हक।

नई दिल्ली. पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक की 25 नवंबर को शादी होने वाली है। इससे पहले एक बार फिर से वह पुराने विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिर से उनका प्राइवेट चैट लीक हो रहा है। वायरल हो रहे चैट में वह किसी महिला से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले साल 2019 में भी उनका प्राइवेट चैट लीक हो गया था। जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई थी।

इमाम का शनिवार को होगा निकाह:

27 वर्षीय बल्लेबाज का आगामी शनिवार को निकाह होने वाला है। इसके एक दिन बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। हालांकि, उससे पहले एक बार फिर वह विवादों में घिर गए हैं। अब देखना यह है कि भविष्य में उनके करियर पर इसका कितना प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें- हारिस रऊफ को मिली वॉर्निंग, पाक क्रिकेट में मचा नया बवाल, मुख्य चयनकर्ता की नहीं मानी बात तो पत्ता कटना तय

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में खामोश था इमाम का बल्ला:

ग्रीन टीम को वर्ल्ड कप 2023 में इमाम उल हक से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह उन उम्मीदों पर कुछ खास नहीं उतर पाए थे। ग्रीन टीम के लिए उन्होंने टूर्नामेंट में कुल छह मुकाबले खेले। इस बीच छह पारियों में केवल 162 रन ही बना सके, जो उनकी मौजूदा छवि से न्याय नहीं करती है।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में विपक्षी टीमों के खिलाफ इमाम का प्रदर्शन:

15 रन – बनाम नीदरलैंड
12 रन – बनाम श्रीलंका
36 रन – बनाम भारत
70 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया
17 रन – बनाम अफगानिस्तान
12 रन – बनाम दक्षिण अफ्रीका

इमाम उल हक का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

बात करें इमाम के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ग्रीन टीम के लिए अबतक कुल 96 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 115 पारियों में 4633 रन निकले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola