ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. पाकिस्तान को पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दूसरा मैच जीतना पाकिस्तान के लिए अहम है. हालांकि दूसरे मैच के दौरान पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है और इमाम उल हक चोटिल हो गए हैं. इसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है.
इमाम उल हक हुए चोटिल
इमाम उल हक चोटिल हो गए हैं. मैच के पहले दिन आखिरी सेशन के दौरान उन्हें फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे. पहले मैच में इमाम ने इंग्लैंड के खिलाफ अजान अवैस के साथ मिलकर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी. हालांकि दूसरे मैच में वह सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नहीं उतरे. उनकी जगह शाम मसूद को बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था. हालांकि शान ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर खासा कमाल नहीं किया और सस्ते में ही आउट हो गए. उन्होंने 11 गेंदों में 1 रन बनाया.
पीसीबी ने दी जानकारी
पीसीबी ने शुक्रवार को इमाम की चोट पर बड़ा अपडेट दिया. पीसीबी ने अपने बयान में कहा ” पहले दिन के खेल के बाद इमाम का जांच हुआ और उनकी पिंडली में हल्के खिंचाव की पुष्टि हुई है. इमाम फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं” पीसीबी ने ये भी बताया है कि इमाम की फिटनेस इस मैच में उनकी भागीदारी पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें: नो-बॉल फेंकने में ‘किंग’ है पाकिस्तान, 2026 में PAK गेंदबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
ऐसा है मैच का हाल
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 66.4 ओवर में 290 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ और जॉर्डन कॉक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. कॉक्स ने 105 गेंदों में 55 रन बनाए थे, जबकि स्मिथ के बल्ले से 80 गेंदों में 61 रन निकले थे. इसके अलावा गस एटकिंसन ने 46 गेंदों में 45 रन बनाए थे.
जवाब में पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है. पाकिस्तान को खराब शुरुआत मिली. शान मसूद 11 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बाबर आजम ने 10 गेंदों में 8 रन बनाए. बाबर पहला मैच चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. इसके अलावा अब्दुल्लाह शफीक ने 32 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना चुकी है. फिलहाल टीम 254 रनों से पीछे है.
इससे पहले पाकिस्तान को हेडिंग्ले में खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान ने दी लॉर्ड्स टेस्ट बॉयकॉट करने की धमकी
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
14 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
47 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines