Afghanistan Bowler Ban for 20 Month: अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है। खिलाड़ी ने एक फ्रेंचाइजी के साथ किए गए एग्रीमेंट का उल्लंघन किया, इस कारण से उन्हें अगले 20 महीने के लिए बैन कर दिया है। इससे खिलाड़ी को करारा झटका लगा है। अब स्टार खिलाड़ी अगले साल होने वाले क्रिकेट लीग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। चलिए आपको बताते हैं कौन है यह स्टार गेंदबाज जिन्हें अगले 20 महीने के लिए बैन कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- PAKW vs NZW: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच सबसे रोमांचक मुकाबला, PAK ने पहली बार सुपर ओवर में जीता मैच
क्यों बैन हुआ स्टार गेंदबाज?
साल 2024 में ILT20 होने वाला है। यह भी काफी बड़ा क्रिकेट का टूर्नामेंट है, जो यूएई में खेला जाता है। इस टूर्नामेंट से अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज नवीन उल हक को बैन कर दिया है। नवीन उल ने शारजाह वॉरियर्स टीम के साथ किए गए एग्रीमेंट का उल्लंघन किया, इस कारण से उन्हें टूर्नामेंट के एक सीजन के लिए बैन कर दिया गया है। नवीन उल हक ने ILT20 का पहला सीजन 2023 के जनवरी और फरवरी महीने में शारजाह वॉरियर्स के लिए खेला था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी से एक साल के लिए एग्रीमेंट बढ़ाने के लिए कहा, लेकिन खिलाड़ी ने मना कर दिया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB ने इन दो खिलाड़ियों पर खेली दांव, तो इस बार ट्रॉफी पक्की!
ये है पूरा मामला
ILT20 के अगले सीजन से पहले शारजाह वॉरियर्स ने इस विवाद में हस्तक्षेप करने के लिए ILT20 से नवीन उल हक की शिकायत की, इसके बाद खिलाड़ी पर एक्शन लिया गया और उन्हें बैन कर दिया। बता दें कि नवीन उल हक पहले ही इंटरनेशनल वाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। अब उन्हें ILT20 से 20 महीने के लिए बैन किया गया है, इसका मतलब वह आईपीएल 2024 खेलते रहेंगे, वह घरेलू मैच भी खेल सकेंगे, वह सिर्फ ILT20 नहीं खेल पाएंगे।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines