ILT20 Schedule Released: इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा एशिया कप 2025 की है. जिसका आगाज 9 सिंतबर से यूएई में होने जा रहा है. 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. इससे पहले यूएई में ही होने वाले इंटरनेशनल लीग टी20 (IL20) के चौथे सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. ये लीग इस बार 2 दिसंबर से शुरू होगी और 4 जनवरी तक चलेगी.ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच होगा. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे) शुरू होगा.
अगले साल टी20 विश्व कप 2026 होना है. जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार शेड्यूल पिछले सीजन की तुलना में एक महीने पहले ही निर्धारित किया गया है, जिससे की भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ टकराव ना हो. आइए जानते हैं शेड्यूल से जुड़ी खास बातें.
ILT20 के शेड्यूल से जुड़ी खास बातें जानिए
- आईएलटी20 2026 में कुल 34 मैच खेले जाएंगे.
- हर बार की तरह इस बार भी 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
- सभी मैच तीन स्टेडियम दुबई, शारजाह और अबू धाबी के जायेद में होंगे.
- चौथे सीजन के लीग स्टेज में 30 मैच होंगे.
- लीग स्टेज के बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे.
- क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 अबू धाबी और शारजाह में होंगे.
- एलिमिनेटर और फाइनल दुबई में रखा गया है.
SA20 से होगा टकराव
यूएई में होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 (IL20) इस बार साउथ अफ्रीका की लीग SA20 से टकराने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि SA20 का आगाज 26 दिसंबर से शुरू होगा, जबकि आईएलटी 20 की शुरुआत 2 दिसंबर से होने जा रही है. ऐसे में कुछ खिलाड़ी दोनों इन दोनों लीग में खेलते थे, कुछ को एक लीग मिस करनी होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होा कि खिलाड़ी किस लीग को महत्व देंगे.
इंटरनेशनल लीग टी20 की टीमें
- दुबई कैपिटल्स
- गल्फ जायंट्स
- शारजाह वॉरियर्स
- एमआई अमीरात
- अबू धाबी नाइट राइडर्स
- डेजर्ट वाइपर्स हिस्सा
आर अश्विन का भी दिख सकता है जलवा
इंटरनेशनल लीग टी20 (IL20) में इस बार टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन भी नजर आ सकते हैं. वो इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कह चुके हैं. आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने ILT20 लीग के अगले सीजन में खेलने की इच्छा जताई है. वो ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं. इतना ही नहीं वो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी हिस्सा ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आ गई वर्ल्ड कप 2025 की टीम, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका, ‘पलटूबाज’ से हो गया खेला !
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines