ODI World Cup 2023. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के दौरान जब मैच 50-50 पर फंसा हुआ था तब मैदान में शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और शादाब खान को किसी टॉपिक पर गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया। इस बीच उनके पीछे इफ्तिखार अहमद भी खड़े थे। यहां वह इन खिलाड़ियों को छोड़ किसी और शख्स से ही बात करते हुए नजर आए। इस बीच उन्हें काफी गंभीर मुद्रा में देखा गया। इफ्तिखार के इस हरकत को देख फैंस अब सोशल मीडिया पर लगातार सवाल खड़ा का रहे हैं। कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि आखिरकार इफ्तिखार किससे बात कर रहे हैं। कुछ फैंस ने अपने विचार भी रखे हैं। उनका मानना है कि वह जिन्न/भूत से बात कर रहे हैं।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के दौरान यह वाक्या तब देखने को मिला जब अफगानिस्तान का स्कोर 25 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 152 रन था। यहां से मैच किसी भी तरफ घूम सकता था। ग्रीन आर्मी मैच पर पकड़ बनाने के लिए गंभीर चर्चा कर थी। इस बीच शाहीन को रिजवान के साथ गुफ्तगू करते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने शादाब से भी चर्चा की, लेकिन उनके पीछे खड़े इफ्तिखार किससे बात कर रहे हैं किसी को नहीं समझ में आया।
यह भी पढ़ें- ‘दिल-दिल पाकिस्तान गाना नहीं बजा,’ वॉन ने जले पर छिड़का नमक, पाक टीम को मिर्ची लगनी तय!
पाकिस्तान को मिली हार:
मैच के परिणाम के बारे में बात करें तो पाकिस्तान ने चेन्नई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए थे। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन बाबर आजम 74 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे।
विपक्षी टीम द्वारा मिले 283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम ने इसे एक ओवर शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। मैच के दौरान इब्राहिम जादरान (87), रहमत शाह (नाबाद 77) और रहमानुल्लाह गुरबाज (65) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। ग्रीन टीम के गेंदबाजों का अफगानिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines