पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकमर ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक तीन आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी होती, अगर एमएस धोनी उनके कप्तान होते।’
वसीम अकमर ने आरसीबी के अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीतने पर चुटकी ली। उन्होंने अपने बयान में कहा कि आरसीबी ने अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। उनके पास फैंस का इतना समर्थन है। साथ ही उनके पास दुनिया के आधुनिक युग के शीर्ष खिलाड़ी विराट कोहली हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वे जीत नहीं पाए हैं। अगर धोनी आरसीबी में होते तो उन्हें खिताब जिताने में मदद करते।’
वसीम अकरम ने की धोनी की तारीफ
अकरम ने एमएस धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 41 वर्षीय धोनी अपने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना जानते हैं। धोनी को टीम की कप्तानी करने की आदत है। विराट को भी अब तक इसकी आदत हो गई होगी, लेकिन धोनी में यह खूबी नैचुरल है। धोनी अंदर से शांत नहीं है, लेकिन वह दिखाते हैं कि वह शांत हैं। जब खिलाड़ी देखते हैं कि उनका कप्तान कूल है और जब वह उन खिलाड़ियों के कंधों पर हाथ रखते हैं, तो खिलाड़ी में और आत्मविश्वास भर जाता है।
आरसीबी ने 3 फाइनल खेले, तीनों हारे
दरअसल, आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था, तब से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) लगातार यह टी20 लीग खेलती आ रही है, लेकिन अभी तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में तीन आईपीएल फाइनल खेले हैं, लेकिन उसे हार मिली। 2009 में बैंगलोर को डेक्कन चार्जर्स ने, 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में हराया था।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
38 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines