IND-W vs SA-W Final: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ होनी है. हालांकि, नवी मुंबई में इंद्र देव का मूड खराब चल रहा है और मैदान पर झमाझम बारिश हो रही है. हाल यह है कि अभी तक टॉस का सिक्का भी नहीं उछल सका है.
ग्राउंड पर आए फैन्स बारिश के जल्द से जल्द थमने की उम्मीद कर रहे हैं. मगर बड़ा सवाल यह है कि अगर इसी तरह से बारिश लगातार जारी रहती है, तो वर्ल्ड कप का खिताब किस टीम की झोली में जाएगा? आइए आपको विस्तार से बताते हैं.
बारिश से धुला फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन?
नवी मुंबई में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला देखने के लिए हजारों फैन्स बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इंद्र देव ने फैन्स की गुहार अभी तक नहीं सुनी है और मैदान पर झमाझम बारिश जारी है. इससे भी ज्यादा बुरी खबर यह है कि शाम के चार बजे के बाद डीवाई पाटिल स्टेडियम में बारिश होने के चांस 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हैं. यानी राहत की कोई खबर नहीं है.
अब अगर बारिश की वजह से 2 नवंबर को एक भी ओवर का खेल नहीं हो पाता है, तो मैच के लिए रिजर्व-डे रखा गया है. यानी 3 नवंबर को भी फाइनल मैच पूरा कराया जा सकता है. हालांकि, 2 और 3 नवंबर दोनों ही दिन अगर खेल संभव नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ेगी. कहने का मतलब यह है कि इंडिया-साउथ अफ्रीका संयुक्त रूप से चैंपियन कहलाएंगी.
ये भी पढ़ें: IND W vs SA W: अगर बारिश की वजह से 20-20 ओवरों का हुआ वर्ल्ड कप फाइनल, तो कौन मारेगा बाजी? देखें T20I रिकॉर्ड
टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका
हरमनप्रीत एंड कंपनी के पास फाइनल में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. भारतीय टीम ने आजतक एक बार फिर आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है. सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी. जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 127 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम की नैया को पार लगाया था. वहीं, हरमनप्रीत कौर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की दमदार पारी खेली थी. फाइनल मैच में भी टीम इंडिया इन दोनों से ऐसे ही धांसू प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
12 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
29 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines