Cricketers Doping Rules: भारत सरकार डोपिंग के नियमों को लेकर लगातार सख्त होती नजर आ रही है. डोपिंग के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन पर जेल तक हो सकती है. डोपिंग में फेल होने पर खिलाड़ियों को 2 से 4 साल तक की सजा हो सकती है. खेल मंत्रालय की तरफ से डोपिंग को लेकर नियम के अनुसार अब क्रिकेटर्स भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. इसका सीधा मतलब ये हुआ है क्रिकेटरों को भी नाडा के बुलाने पर टेस्ट के लिए जाना होगा. अगर कोई खिलाड़ी डोपिंग में पॉजिटिव पाया जाता है तो खिलाड़ियों के मेडल, पुरस्कार और प्राइज मनी तक वापस ली जा सकती है.
सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं होंगे जिम्मेदार
डोपिंग में पॉजिटिव पाए जाने पर सिर्फ खिलाड़ियों को ही सजा नहीं दी जाएगी. इसी के साथ प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी और बेचने वालों को भी अपराध की श्रेणी में लाया जाएगा. इसके तहत सरकार राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर बदलाव करने जा रही है. इसके साथ जो लोग या डॉक्टर खिलाड़ियों को जानबूझकर प्रतिबंधित दवाएं लिखते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए खेल मंत्रालय की तरफ से वेबसाइट पर जनती की राय भी मांगी गई है. होने वाले संशोधन के अनुसार कोई अगर खिलाड़ी को प्रतिबंधित पदार्थ देता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे 5 साल की सजा तक हो सकती है.
NADA की लिस्ट में क्रिकेटर्स भी शामिल
नाडा की लिस्ट में 14 क्रिकेटर के नाम शामिल हैं. इसमें शुभमन गिल, वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा का नाम शामिल है. महिला क्रिकेटरों में से स्मृति मंधाना और जेमिमा का नाम भी लिस्ट में हैं. ये सूची हर साल नाडा की तरफ से अपडेट की जाती है. इन खिलाड़ियों को जब भी डोपिंग टेस्ट के लिए नोटिस दिया जाएगा इनको पहुंचना होगा. ऐसा नहीं करने पर खिलाड़ी मुश्किल में घिर सकते हैं.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 के बीच नए टूर्नामेंट की तारीख आई सामने, MI और RCB के खिलाड़ी भी दिखाएंगे अपना दम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines