IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भले ही टीम इंडिया ने 1-0 से जीत दर्ज की हो। लेकिन त्रिनिदाद टेस्ट ड्रॉ होने से रोहित शर्मा एंड कंपनी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भारी नुकसान देखने को मिला है। भारत ने पहले टेस्ट मैच के बाद प्राप्त की नंबर 1 पोजिशन गंवा दी है। अब पाकिस्तान की टीम ने इस पर कब्जा जमा लिया है।

दरअसल त्रिनिदाद टेस्ट से पहले भारतीय टीम के एक मैच में एक जीत के चलते 100 प्रतिशत अंक थे। लेकिन मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों के बीच 4-4 अंक बांट दिए गए। जिसके चलते दो मुकाबलों के बाद भारत के खाते में सिर्फ 16 अंक ही रह गए। वहीं उसका प्रतिशत 66.67 हो गया।

WTC 2023-25 Points Table: ऐसी दिखती है प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की मौजूदा प्वाइंट्स टेबल को देखा जाए तो इसमें एक मैच में एक जीत और 100 प्रतिशत अंक के साथ पाकिस्तान की टीम फिलहाल टॉप पर है। दूसरे नंबर पर भारतीय टीम मौजूद है जिसके 2 मुकाबलों के बाद 16 अंक है। लिस्ट में तीसरी पोजिशन ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की है। कंगारुओं ने इंग्ंलैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में 2 मुकाबले जीते हैं वहीं एक में ड्रॉ और एक में हार का सामना किया है। उनके 26 अंक है लेकिन प्रतिशत केवल 54.17 है।

इस लिस्ट में चौथा स्थान इंग्लैंड ने प्राप्त किया है। टीम के खाते में 14 अंक है और उसका प्रतिशत 29.17 है। बेन स्टेक्स की टीम फिलहाल एशेज में 2-1 से पीछे चल रही है। वहीं त्रिनिदाद टेस्ट ड्रॉ होने के चलते वेस्टइंडीज ने भी अपना खाता खोल दिया है। टीम के फिलहाल 4 अंक है। वह चौथे स्थान पर मौजूद है।

WTC 2023-25 Points Table: ये है टॉप 5 टीमें

1. पाकिस्तान – 100 प्रतिशत

2. भारत – 66.67 प्रतिशत

3. ऑस्ट्रेलिया – 54.17 प्रतिशत

4. इंग्लैंड – 29.17 प्रतिशत

5. वेस्टइंडीज – 16.67 प्रतिशत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ