---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ICC World Cup 2023: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल

Wanindu Hasaranga Could Miss World Cup: एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम अब वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है, लेकिन इससे पहले उसे बड़ा झटका लग गया है। स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 से बाहर हो सकते हैं। […]

---विज्ञापन---

Wanindu Hasaranga Could Miss World Cup: एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम अब वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है, लेकिन इससे पहले उसे बड़ा झटका लग गया है। स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 से बाहर हो सकते हैं। श्रीलंका टीम के 26 सितंबर को भारत के लिए रवाना होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार हसरंगा को पहले से ही रीहैब के दौरान एक और चोट का सामना करना पड़ा है।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

यही वजह है कि श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के चयनकर्ताओं ने अभी तक वनडे विश्व कप के लिए अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम की घोषणा नहीं की है। अब हसरंगा की रिकवरी कब तक होगी, इस पर असमंजस बन गया है। यह भी साफ नहीं है कि वे भारत के लिए रवाना होंगे या नहीं। बता दें कि वानिंदु हसरंगा श्रीलंका को विश्व कप के लिए क्वालिफाई कराने में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। वह विश्व कप 2023 क्वालीफायर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 7 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे।

---विज्ञापन---

लंका प्रीमियर लीग में मचाई धूम 

अगस्त में हसरंगा ने लंका प्रीमियर लीग में धूम मचाई। ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 19 विकेट लिए। जबकि वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। उन्होंने 279 रन जड़े। इसी टूर्नामेंट में ऑलराउंडर को पहली बार चोट लगी थी। इसके बाद ये चोट और गंभीर हो गई। वानिंदु हसरंगा के अलावा दो अन्य खिलाड़ी भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने विश्व कप से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनके अन्य शीर्ष स्पिनर महेश थीक्षाणा भी घायल हो गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2023 07:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola