ICC World Cup 2023 Prize Money: वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। उससे पहले ही ज्यादातर स्टेडियम में सीटें बुक हो चुकी हैं। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार को आईसीसी ने इसकी घोषणा की। ICC के अनुसार, भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप 2023 के लिए कुल मिलाकर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर (82.93 करोड़ रुपये) की घोषणा की गई है।
विजेता को मिलेंगे 33.18 करोड़ रुपये
आईसीसी के अनुसार, वर्ल्ड कप के विजेता को कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार पूल में से 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (33.18 करोड़ रुपये) मिलेंगे। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल के उपविजेता को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (16.59 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
ग्रुप स्टेज में सभी 10 टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से खेलेंगी, जिसमें शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप स्टेज गेम जीतने पर भी पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया गया है। टीमों को प्रत्येक जीत के लिए 40,000 अमेरिकी डॉलर (33.17 लाख रुपये) मिलेंगे। ग्रुप स्टेज के अंत में जो टीमें नॉकआउट में पहुंचने में विफल रहेंगी, उनमें से प्रत्येक को 100,000 अमेरिकी डॉलर (82.94 लाख) मिलेंगे। ऐसी 6 टीमें होंगी।
ये भी पढ़ें: ICC WC 2023: पाकिस्तान में मची उथल-पुथल, मोहम्मद हफीज ने दिया इस्तीफा, इंजमाम भी PCB से नाराज
https://twitter.com/ICC/status/1705175565349872111
आईसीसी ने कहा है कि पुरस्कार राशि 2025 में आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए भी मिसाल कायम करेगी। आईसीसी ने जुलाई 2023 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के दौरान पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान राशि की घोषणा की है।
कुल 10 टीमें लेंगी हिस्सा
वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण में कुल 10 टीमें प्रतिष्ठित विश्व कप ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी। मेजबान होने के कारण भारत ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। जबकि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका सुपर लीग से आगे बढ़े।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘चीता’ बन गए सूर्यकुमार यादव, बॉल पर झपटे और रॉकेट थ्रो से उड़ा डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो
हालांकि विश्व कप में आगे बढ़ने के लिए श्रीलंका और नीदरलैंड को क्वालीफायर में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्रिकेट का महाकुंभ 10 स्थानों पर 48 मैचों का होगा। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। विश्व कप की शुरुआत से पहले प्रत्येक टीम 46 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए तैयार होने के लिए दो अभ्यास मैच खेलेंगी।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
17 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
56 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines