Pakistan Cricket Team Reached India For World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत पहुंच चुकी है। बुधवार रात पाकिस्तानी टीम हैदराबाद पहुंची। पाकिस्तान टीम को भारत पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पाकिस्तान की देरी के चलते उन्हें भारत का वीजा नहीं मिल पाया। आखिरकार बुधवार रात वे भारत पहुंच गए। पाकिस्तान की टीम सात साल बाद भारत आई है। वे इससे पहले 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने इंडिया आए थे। भारत ने 25 सितंबर को पाकिस्तानी टीम का वीजा जारी किया। इसके बाद बाबर की सेना का भारत आना तय हो गया।
पाकिस्तान की टीम के भारत पहुंचने पर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें फैंस बाबर आजम की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस ने भी इन वीडियो और पोस्ट को शेयर किया है।
https://twitter.com/grassrootscric/status/1707049823978041681?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1707049823978041681%7Ctwgr%5Ec9f2e76bc8a75d5eaf4c226b147756acbf2a49a8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fpakistan-cricket-team-land-in-hyderabad-odi-world-cup-babar-azam-2441455-2023-09-27
29 सितंबर को होगा पहला वार्मअप मैच
पाकिस्तान टीम अपना पहला वार्मअप मैच हैदराबाद में बिना दर्शकों की मौजूदगी के खेलेगी। सुरक्षा कारणों से ये मैच हैदराबाद में बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बाबर आजम की टीम शुक्रवार 29 सितंबर को वार्मअप मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, लेकिन स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के अनुसार हैदराबाद में फैंस को स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन दर्शकों ने मैच के टिकट खरीदे हैं, उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: चेतेश्वर पुजारा ने किया फैंस को सरप्राइज, अचानक पहुंचे राजकोट, कोहली ने लगाया गले
14 अक्टूबर को होगा रोमांचक मुकाबला
बता दें कि विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाला है। विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है। जबकि भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है। वहीं, जिस मुकाबले के लिए पूरी दुनिया को इंतजार रहता है, वो मैच है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, जो कि 14 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच के लिए फैंस में काफी रोमांच देखा जा रहा है। फैंस बेसब्री से इस मुकाबले के लिए इंतजार कर रहे हैं। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines