हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PCB ने किया बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगी पाकिस्तान टीम की घोषणा

विज्ञापन

Pakistan World Cup Team: वर्ल्ड कप के लिए ज्यादातर देशों ने अपनी प्रोविजनल टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें 27 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है। पाकिस्तान की टीम का ऐलान कब होगा, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से गुरुवार को कहा कि विश्व कप 2023 के लिए टीम की घोषणा शुक्रवार 22 सितंबर को होगी।

पीसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्रबंधन समिति के प्रमुख जका अशरफ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें मिकी आर्थर की अध्यक्षता में कोचिंग स्टाफ, कप्तान बाबर आजम, उप-कप्तान शादाब खान, पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक और मोहम्मद हफीज शामिल रहे। इससे पहले बुधवार को हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2023 में नेशनल टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न, बल्लेबाजी कोच एंड्रयू पुटिक, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और अन्य भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान डॉ. सोहेल सलीम ने खिलाड़ियों की चोटों और रीहैब के बारे में बताया। मीटिंग की चर्चा से यह भी पता चला कि पिछले प्रबंधन ने कई खिलाड़ियों को लीग क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी जिससे वे नेशनल टीम में शामिल होने से पहले काफी थक गए थे।

विज्ञापन

विश्व स्तरीय बल्लेबाज और गेंदबाज

अशरफ ने कहा- हमें विश्वास है कि एशिया कप में मिले अनुभव से हमें सीखने का मौका मिलेगा। इससे आईसीसी पुरुष विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा- हमारी टीम प्रतिभा से भरी हुई है। हमारा मानना है कि उनमें उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और जीतने की क्षमता है। हमारे पास विश्व स्तरीय बल्लेबाज और गेंदबाज हैं।

इंजमाम उल हक करेंगे ऐलान 

मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से मीटिंग में नहीं जा सके। उन्होंने जका अशरफ से मुलाकात कर अपना इनपुट साझा किया। समीक्षा पूरी होने के बाद इंजमाम ने आईसीसी विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम को अंतिम रूप दे दिया है। इसकी घोषणा शुक्रवार सुबह 11:15 बजे गद्दाफी स्टेडियम में होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola