IND W vs NZ W: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा क्वार्टर फाइनल जैसा मुकाबला, कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11 

IND W vs NZ W: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मैच खेला जाएगा. ये मुकाबला 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई में खेला जाएगा. इस मुकाबले से टूर्नामेंट को चौथा सेमीफाइनलिस्ट मिल सकता है. ऐसे में इस मैच से जुड़ी पिच और मौसम की रिपोर्ट के साथ ही साथ प्लेइंग 11 पर भी सभी की नजरें हैं.

IND W vs NZ W

IND W vs NZ W

IND W vs NZ W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मुकाबला भारतीय टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें दर्ज करना चाहेगी. इस मुकाबले में हार से सेमीफाइनल का रास्ता लगभग नामुमकिन हो जाएगा. ऐसे में इस मुकाबले को टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल भी कह सकते हैं. ऐसे में इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 लेकर उतरेगी. 

विज्ञापन

पिच और मौसम रिपोर्ट 

नवी मुंबई में 23 अक्टूबर को बारिश होने के चांस है. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला भी बारिश से प्रभावित हो सकता है. हालांकि बीच में बारिश रुकने पर छोटा मैच हो सकता है. वहीं बात पिच की करें तो यहां पर डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी नवी मुंबई में बल्लेबाजों को मदद मिल सकता है. ऐसे में इस मैदान पर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. लक्ष्य का पीछा करना इस पिच पर अच्छा फैसला होगा. ऐसे में टॉस की भी अहमियत बहुत ज्यादा रहने वाली है. 

विज्ञापन

हेड टू हेड और कहां देखें मैच?  

वनडे फॉर्मेट में इन दोनों देशों के बीच 57 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 22 मैच जीते तो वहीं न्यूजीलैंड ने 34 मैच अपने नाम किया इस दौरान 1 मैच टाई भी रहा है. पिछले 5 मैच में टीम इंडिया ने 3 मैच जीते तो वहीं 2 मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है. इस मुकाबले को फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं फोन पर ये मुकाबला जिओहॉटस्टार पर फैंस देख सकते हैं. फ्री में ये मैच वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11  

भारतीय महिला- प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर. 

न्यूजीलैंड महिला- सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ