PAK-W vs IRE-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में कई रोमांचक मैच हो रहे हैं और इसमें बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार की देर रात पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच खेला गया जिसे पाक की टीम ने आसानी से जीत लिया। इस मैच की हीरो पाकिस्तान की ओपनर मुनीबा अली रही जिन्होंने शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया।
वहीं मैच की बात करें तो इसमें आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हालांकि ये दांव उन पर ही भारी पड़ गया और पाकिस्तान ने 166 रनों का विशाल लक्ष्य दिया जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम पत्तों की तरह बिखर गई सिर्फ 70 रन ही बना सकी। इसी के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की।
मुनीबा अली ने शतक जड़ रच दिया इतिहास
बाएं हाथ की बल्लेबाज मुनीबा अली ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मैच में आयरलैंड के खिलाफ 66 गेंदों में शतक पूरा किया। वे 68 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुईं और इसी के साथ पाकिस्तान के लिए शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई। वहीं टी20 विश्वकप में भी शतक जड़ने वाली वे सांतवी खिलाड़ी बन गई हैं।
पाकिस्तान प्लेइंग 11
मुनीबा अली (wk), जावेरिया खान, बिस्माह मारूफ (c), निदा डार, तुबा हसन, आयशा नसीम, आलिया रियाज, फातिमा सना, आइमन अनवर, नाशरा संधू, सादिया इकबाल
आयरलैंड प्लेइंग 11
एमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लॉरा डेलनी (c), आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, मैरी वाल्ड्रॉन (wk), लिआह पॉल, अर्लीन केली, कारा मरे, जेन मैगुइरे
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines