ICC Women’s T20 World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज यानि 10 फरवरी 2023 से होगी। इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। ये आठवां टी20 विश्वकप है और इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका आयोजन 10 से 26 फरवरी के बीच होगा और इस दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी 2023 को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
Women’s T20 WC 2023: ये हैं वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही है। इन सभी को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। ग्रुप-बी में भारत के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज है। इन दोनों ग्रूप की सभी टीमें चार-चार मैच खेलेगी वहीं लीग स्टेज के अंत होने के बाद दोनों ग्रूप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए सिलेक्ट हो जाएंगी। वहीं सेमाफाइनल में जीतने वाली टीमें ट्रॉफी के लिए 26 फरवरी 2023 को फाइनल खेलेगी।
और पढ़िए – भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, रविचंद्रन अश्विन 23 रन बनाकर आउट
2023 ICC Women’s T20 World Cup Schedule: ये है विश्वकप का शेड्यूल
10 फरवरी – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन)
11 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (पार्ल)
11 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)
12 फरवरी – भारत बनाम पाकिस्तान (केपटाउन)
12 फरवरी – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन)
13 फरवरी – आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल)
13 फरवरी – दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)
14 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गकीबरहा)
15 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम भारत (केपटाउन)
15 फरवरी – पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (केप टाउन)
16 फरवरी – श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकीबरहा)
17 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)
17 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड (केप टाउन)
18 फरवरी – इंग्लैंड बनाम भारत (गकीबरहा)
18 फरवरी – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गकीबरहा)
19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल)
19 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल)
20 फरवरी – आयरलैंड बनाम भारत (गकीबरहा)
21 फरवरी – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)
21 फरवरी – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)
23 फरवरी – सेमी-फाइनल 1 (केप टाउन)
24 फरवरी – सेमी-फाइनल 2 (केप टाउन)
26 फरवरी – फाइनल (केप टाउन)
और पढ़िए – ‘वीरू की तरह…,’ रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा की बल्लेबाज पर दिया ये बयान
ICC Women’s T20 World Cup 2023 Live Streaming: कैसे देखें लाइव?
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।
Women’s T20 World Cup 2023: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें जा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines