AUS-W vs SL-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में हर रोज कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआत से ही हावी रही और उसने 10 विकेट से इसे जीत लिया। इसी के साथ कंगारुओं ने जीत की हैट्रिक भी लगा ली है। वहीं श्रीलंका की ये इस टूर्नामेंट में पहली हार है।
मैच का लेखा जोखा
अगर इस मैच की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम का ये फैसला लाभदायक साबित हुआ और उसने शुरुआत से ही श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और मात्र 112 रन ही बनाने दिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आसानी से इसे 15.5 ओवर में चेज कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट भी नहीं गंवाया।
और पढ़िए – वॉर्नर और ख्वाजा ने पारी को संभाला, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37/0
एलिसा हिली ने खेली शानदार पारी
ऑस्ट्रेलिया की ओपनर एलिसा हिली इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं और इस मैच में भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा। हिली ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत की ओर ले गई। हिली ने 43 गेंद पर 54 रन बनाए और इसमें एक छक्का और 6 चौके जड़े।
और पढ़िए – दिल्ली टेस्ट में वापसी कर सकता है ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी, कप्तान कमिंस ने दिए संकेत
Srilanka Women Playing 11
हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अथापथु (c), विशमी गुणारत्ने, अनुष्का संजीवनी (wk), नीलाक्षी डी सिल्वा, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसूरिया
Australia Women Playing 11
एलिसा हीली (wk), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (c), एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines