ICC Women’s T20 World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। विश्वकप के पहले मैच में श्रीलंका ने रोमांचक तरीके से साउथ अफ्रीका को मात दी। भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी 2023 को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है दरअसल टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना चोटिल हो गई हैं और वे इस मैच से बाहर भी हो सकती हैं।
प्रेक्टिस के दौरान लगी चोट
दरअसल भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को वार्म-अप मुकाबलों के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। हालांकि चोट उस समय गंभीर नहीं लग रही थी और मेनेजमेंट को उम्मीद थी कि वे पहले मैच से पहले ठीक हो जाएंगी लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया है कि ‘अभ्यास मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। हम यह नहीं कह सकते कि वह अभी वर्ल्ड कप से बाहर है। लेकिन वह पाकिस्तान मैच में नहीं खेल पाएंगी।’ बता दें कि इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के भी खेलने पर संशय है। वे ट्राई सीरीज के दौरान चोटिल हो गई थी जिसके बाद उन्होंने वार्म-अप मैच में बल्लेबाजी नहीं की थी।
और पढ़िए – ‘शमी ने मुझे मैसेज किया था…,’ पाकिस्तानी दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा
ICC Women’s T20 World Cup 2023 Live Streaming: कैसे देखें लाइव?
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।
Women’s T20 World Cup 2023: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें जा सकते हैं।
Women’s T20 World Cup 2023 Team India: महिला विश्वकप के लिए ये है टीम इंडिया
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
9 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
40 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
41 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines