ICC Women’s T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में महिला टी 20 विश्वकप का रोमांच जारी है। कल यानी 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीसरा मुकाबला पार्ल में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड बुरी तरह मैच हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने 97 रनों से न्यूजीलैंड को करारी मात दी। मैच की हीरो 5 विकेट लेने वालीं एशले गार्डनर रहीं।
भले ही इस मैच में एशले गार्डनर ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड टीम की कमर तोड़ी हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने बल्ले से तबाही मचाते हुए सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने पहले पहल बल्लेबाजी के दौरान 40 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने एक अहम सफलता प्राप्त की।
और पढ़िए –ICC Women T20 WC: आज इतने बजे होगा IND vs PAK का बड़ा मुकाबला, फ्री में ऐसे देख पाएंगे LIVE
https://twitter.com/ICC/status/1624536991399280644?s=20&t=asla0Nb4rf5nbcLhxkfGtA
Ellyse Perry ने पांच गेंदों में ऐसे बनाए 24 रन
Ellyse Perry ऑस्ट्रेलिया के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं। जिन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और181.81 की स्ट्राइक से 40 रन ठोक डाले। इस पारी में उन्होंने कुल तीन चौके एवं दो छक्के लगाए, जो उन्होंने केवल पांच गेंदों पर लगाए। इस बीच कुल 24 रन आए।
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 97 रनों से हराया
महिला टी20 विश्वकप का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच खेला गया था। 11 फरवरी की रात खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिाय के लिए Alyssa Healy ने 55 जबकि एलिसा पैरी ने 40 रन बनाए।
और पढ़िए –IND vs AUS: नागपुर में Axar Patel ने किया बड़ा कमाल….9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रचा इतिहास
Ashleigh Gardner ने चटकाए 5 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दिए गए 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 14 ओवरों में महज 76 रन पर ही सिमट गई थी। इस तरह कंगारू महिलाओं ने इस मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 97 रनों से जीत दर्ज की और इस विश्वकप में जीत के साथ आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए
Ashleigh Gardner ने 5 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
16 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
28 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
29 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines