हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL W vs ENG W: कप्तान की धमाकेदार पारी से जीती इंग्लिश टीम, श्रीलंका को मिली एक और शर्मनाक हार 

SL W vs ENG W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 12वें मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के सामने इंग्लैंड की चुनौती थी. इस मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम ने टूर्नामेंट में बैक टू बैक तीसरा मुकाबला जीत लिया और श्रीलंका की टीम को एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
sl w vs eng w

SL W vs ENG W: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 12वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसका फायदा उठाकर इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 164 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 89 रनों से हार गई. इसी के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली. 

नैट साइवर-ब्रंट ने जड़ा धमाकेदार शतक 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने 32 रनों की पारी खेली. वहीं एमी जोंस सिर्फ 11 रन बना सकी. हीथर नाइट ने भी 29 रन जोड़े. इंग्लिश टीम की कप्तानी कर रही स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट ने 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए सोफिया डंकले ने 18 रन तो वहीं चार्ली डीन ने 19 रन बनाए. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के लिए इनोका रानावीरा ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं उदेशिका प्रबोधनी और सुगंधिका कुमारी ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: T20I इतिहास का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया

विज्ञापन

इंग्लैंड ने पूरी की जीत की हैट्रिक 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के लिए हसिनी परेरा ने 35 रन बनाए. वहीं कप्तान चमारी अटापट्टू फेल हुईं और सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके अलावा हर्षिता समरविक्रमा ने भी 33 रन बनाए. नीलाक्षी डी सिल्वा ने भी 23 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी लंकाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम 164 रनों पर सिमट गई और 89 रनों से हार गई. इंग्लिश टीम के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 4 विकेट अपने नाम किया. नैट साइवर-ब्रंट और चार्ली डीन ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: शुभमन गिल से रन आउट के बाद नाराज हुए यशस्वी जायसवाल! जानिए कौन सही और कौन गलत? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola