IND W vs AUS W: विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 13वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ज्यादा खास है. हाल के समय में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसे में मैच रोमांचक होगा. इस विश्व कप का ये सबसे बड़ा मुकाबला हो सकता है. इस मैच को कहां पर फैंस फ्री में देख सकते हैं, यह फिलहाल सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.
यहां पर फ्री में देखें ये महामुकाबला
विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला 3 बजे दोपहर को शुरू होगा. इससे 30 मिनट पहले टॉस होगा. भारतीय फैंस इस महामुकाबले को टीवी में स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. वहीं फ्री में ये मुकाबला जिओहॉटस्टार पर देखने को मिलने वाला है. इसके अलावा वेबसाइट पर भी फैंस को ये मुकाबला फ्री में ही देखने को मिलेगा.
टीम इंडिया करना चाहेगी धमाकेदार वापसी
पहले मैच में श्रीलंका तो वहीं दूसरे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया था. हालांकि तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर लय में वापसी करना चाहेगी. वहीं बात ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की तो उन्होंने 2 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा भी रहा है.
ये भी पढ़ें: अचानक श्रीलंकाई खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर क्यों ले जाया गया बाहर? बीच मैदान पर घट गई बड़ी घटना
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, अमनजोत कौर.
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम : एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, तहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शूट.
ये भी पढ़ें: SL W vs ENG W: कप्तान की धमाकेदार पारी से जीती इंग्लिश टीम, श्रीलंका को मिली एक और शर्मनाक हार
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
49 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines