ICC Women World Cup 2025: भारतीय महिला टीम अभी भी पहले वनडे विश्व कप का इंतजार कर रही है। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 को भारत होस्ट कर रहा है। जिसके कारण ही टीम इंडिया पर जीत दर्ज करने का दबाव भी बढ़ गया है। टीम इंडिया ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके बाद भी पूर्व भारतीय हेड कोच ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने वनडे विश्व कप से पहले बड़ा खुलासा भी कर दिया है।
स्पिनर होंगे विश्व कप जीतने की कुंजी
भारतीय परिस्थितियों में स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे में टीम इंडिया फेवरेट नजर आ रही हैं। हालांकि पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन का मानना है कि अन्य टीमों के पास भी अच्छे स्पिनर हैं। ऐसे में टीम इंडिया को संभल कर खेलना होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान रमन ने कहा, ‘हमें यह सोचकर आराम से नहीं बैठना चाहिए कि चूँकि टूर्नामेंट भारत में है, और परिस्थितियाँ स्पिन के अनुकूल होंगी, इसलिए भारत बाकी सभी टीमों को आसानी से हरा देगा। नहीं, ऐसा नहीं होने वाला। उन्हें सचमुच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के पास भी बहुत अच्छे स्पिनर हैं, जिसका मतलब है कि भारत के लिए भी काफी चुनौतियां होंगी।’
टीम इंडिया पर होगा ज्यादा दबाव
घरेलू मैदान पर विश्व कप खेलने के कारण टीम इंडिया पर ज्यादा दबाव होने वाला है। जिसके बारे में बात करते हुए डब्ल्यूवी रमन ने कहा, ‘हाल के दिनों में भी, अगर आपने टी20 या 50 ओवर के मैच देखे हों, तो सभी को हमेशा यही लगता था कि भारत चैंपियन बनने से बस एक मैच, या एक बड़े प्रदर्शन या किस्मत के एक झटके से दूर है। इसलिए, मुझे लगता है कि वे एक मजबूत दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। विश्व कप में घर पर खेलना हमेशा शानदार होता है, लेकिन यह दोधारी तलवार भी हो सकती है क्योंकि हर मैच जीतने का अतिरिक्त दबाव हो सकता है।’
ये भी पढ़ें: KKR या CSK नहीं, इस टीम से IPL 2026 में खेल सकते हैं संजू सैमसन, इतिहास बदलने की होगी जिम्मेदारी!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines