ICC women U19 t20 world cup team of tournament: साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 पर टीम इंडिया ने कब्जा किया है। फाइनल मुकाबले के बाद आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। इस टीम में टीम इंडिया की 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस टीम में भारत की तरफ से कप्तान शेफाली वर्मा, उपकप्तान श्वेता सेहरावत और स्पिनर पार्शवी चोपड़ा शामिल हैं।
शैफाली वर्मा ने गेंद-बल्ले से किया कमला
शेफाली वर्मा ने अंडर-19 विश्वकप में 193 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में शेफाली ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 34 गेंदों में 78 रन ठोके थे। खास बात ये है कि शैफाली 172 रनों के साथ टूर्नामेंट में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्होंने गेंद से 7 मैचों में 5.04 की इकॉनमी रेट से चार विकेट भी लिए।
और पढ़िए – भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच आज, घर बैठे फ्री में ऐसे देखें लाइव
श्वेता शेहरावत ने बल्ले से मचाया धमाल
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में श्वेता शेहरावत को भी जगह मिली है, जिन्होंने बल्ले से कमाल दिखाया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। श्वेता शेहरावत ने पूरे टूर्नामेंट में भारत को महिला अंडर-19 विश्व कप चैंपियन बनाने में श्वेता सेहरावत का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सात मैचों में 99 की औसत से 297 रन बनाए।
पार्श्वी चोपड़ा ने लिए 11 विकेट
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत की तीसरी खिलाड़ी पार्श्वी चोपड़ा हैं, जिन्होंने भारत के पहले 3 मैच में सिर्फ दो विकेट चटकाए लेकिन अंतिम चरण में शानदार गेंदबाजी की और छह मैच में 11 विकेट के साथ टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
ग्रेस स्क्रिवेंस बनीं कप्तान
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट की कप्तान इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस चुनी गई हैं, जिन्होंने इस विश्वकप मे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी हासिल किया है। वहीं इंग्लैंड की ही लेग स्पिनर हन्ना बेकर और सीम गेंदबाज एली एंडरसन भी टीम हैं।
और पढ़िए – ‘भाई आश्रम है ये…’, ऋषिकेश में जमीन पर बैठ विराट ने दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो
https://twitter.com/ICC/status/1620391620729257984?s=20&t=yEFVq0nu-Z0SbPeq2dtw8w
इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
इस टीम में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर, श्रीलंका की हरफनमौला देवमी विहंगा, बांग्लादेश की बल्लेबाज शोरना एक्टर, दक्षिण अफ्रीका की विकेटकीपर कराबो मेसो, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मैगी क्लार्क और पाकिस्तान की बाएं हाथ के स्पिनर एनोशा नासिर ने भी जगह बनाई है।
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप टीम ऑफ द टूर्नामेंट
श्वेता सेहरावत (भारत)
ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान) (इंग्लैंड)
शेफाली वर्मा (भारत)
जॉर्जिया प्लिमर (न्यूजीलैंड)
देवमी विहंगा (श्रीलंका)
शोरना अख्तर (बांग्लादेश)
कराबो मेसो (विकेटकीपर) (साउथ अफ्रीका)
पार्शवी चोपड़ा (भारत)
हन्ना बेकर (इंग्लैंड)
ऐली एंडरसन (इंग्लैंड)
मैगी क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)
अनोशा नासिर (12th प्लेयर) (पाकिस्तान)
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines