हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs BAN W: टीम इंडिया की जीत के बाद बदल गया पॉइंट्स टेबल का समीकरण, बांग्लादेश की राह हुई मुश्किल

IND W vs BAN W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत मिली. इस मुकाबले के बाद टूर्नामेंट के पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव हुआ है. टीम इंडिया के लिए अभी भी सेमीफाइनल की राह मुश्किल है.

विज्ञापन
Pic Credit - AI Generated

IND W vs BAN W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ बहुत की कमाल का प्रदर्शन किया. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया की स्थिति पॉइंट्स टेबल में बहुत ही मजबूत हो गई है. हालांकि बांग्लादेश के लिए राह बहुत ही आसान हो गई है. इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. अब सभी की नजरें साउथ अफ्रीका की टीम पर टिकी हुई है. 

टीम इंडिया ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का समीकरण 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मुकाबले में मिली जीत के बाद भी ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है. हालांकि टीम इंडिया का नेट रन रेट बहुत ही अच्छा है. वहीं उनके अब 4 मैचों के बाद 6 अंक हो गए हैं. बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम इस मुकाबले में हार के बाद चौथे नंबर पर ही नजर आ रही है. वहीं उनका नेट रन रेट और भी खराब हो गया है. हालांकि बांग्लादेश की टीम अभी भी टूर्नामेंट में जिंदा है. ग्रुप ए में टॉप पर अभी भी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ही बनी हुई है. अब बात ग्रुप बी की करें तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप में दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम का सफर इस टूर्नामेंट में अब खत्म हो चुका है. 

यहां पर देखें पॉइंट्स टेबल

ग्रुप A

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1ऑस्ट्रेलिया44008+4.724
2भारत43106+2.268
3दक्षिण अफ्रीका32104-0.546
4बांग्लादेश42204-0.849
5पाकिस्तान (E)40400-2.831
6नीदरलैंड (E)30300-3.384

ये भी पढ़ें: IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंची टीम इंडिया, गेंदबाजों के बाद चमकी शेफाली वर्मा

विज्ञापन

ग्रुप B

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1 इंग्लैंड (Q)44008+2.342
2वेस्टइंडीज43106+0.008
3न्यूजीलैंड42204+0.122
4श्रीलंका42204-0.973
5स्कॉटलैंड (E)41302-0.236
6आयरलैंड (E)40400-1.277

ये भी पढ़ें: ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola