ICC Women Odi World Cup 2025, IND vs PAK: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली है. एशिया कप 2025 के विवादों के कारण ये मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है. पाकिस्तानी महिला टीम ने भी हाल में कई शर्मनाक हरकत की हैं. जिसके कारण ही इस मैच में सभी की नजरें रहने वाली है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि ये मुकाबला कहां पर फ्री में देख सकते हैं.
कहां पर देखें भारत-पाक महामुकाबला?
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी स्टार स्पोर्ट्स पर 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से देखा जा सकता है. इसके अलावा ये मुकाबला फ्री में फैंस जिओहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा इस चैनल के वेबसाइट पर भी फैंस फ्री में इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. सोनी लिव पर इस मुकाबले का प्रसारण नहीं होगा. आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा को लगा झटका
जीत दर्ज करके आ रही है टीम इंडिया
टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया था. जिसके कारण ही हरमनप्रीत कौर की टीम का आत्मविश्वास इस मुकाबले में बढ़ा हुआ होगा. वहीं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार मिली थी. ऐसे में फातिमा सना की टीम बहुत ज्यादा दबाव में होगी. भारतीय टीम की कई खिलाड़ी मौजूदा समय में बहुत अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं. जिसके कारण ही भारतीय टीम का इस महामुकाबले में पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines