IND vs PAK: आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा रहा है, लेकिन कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ एक मैच में ही अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं. पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में टीम मैनेजमेंट और फैंस को चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वो इस मुकाबले में भी बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके कारण ही टीम इंडिया के साथ ही साथ अब सीएसके भी बड़ी टेंशन में आ गई है.
आयुष म्हात्रे एक बार फिर हुए फेल
टीम इंडिया मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही है. जहां पर 47 रनों के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा. मोहम्मद सय्याम ने वैभव को पवेलियन भेजा. जिसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने उतरे. मोहम्मद सय्याम ने म्हात्रे को सिर्फ दूसरी गेंद पर ही पवेलियन भेज दिया है. आयुष इस महामुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके.
जिसके कारण ही टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पीछे हो गई. म्हात्रे इससे पहले एशिया कप के दौरान भी पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मुकाबलों में फेल हो गए थे. ऐसे में बड़े मैचों में उनका रन नहीं बनाना टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दे रहा है. कप्तान की गलती पूरी टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ रहा है. हालांकि अब तक अन्य खिलाड़ियों ने टीम को मुश्किल से निकाल लिया है.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिया तिलक-सुंदर की फिटनेस पर अपडेट, बताया कब करेंगे वापसी
CSK की बढ़ गई टेंशन
जिस अंदाज में कप्तान आयुष म्हात्रे आउट हो रहे हैं. उससे सीएसके की टीम भी परेशान हो रही होगी. दरअसल आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने म्हात्रे को रिटेन किया है. फिलहाल वो सलामी बल्लेबाजी में टीम इंडिया की पहली पसंद नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर उनके बल्ले से रन नहीं आएंगे, तो टीम को प्लेइंग 11 बनाने में बड़ी परेशानी होगी. संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टेंशन में है. अब म्हात्रे का फेल होना टीम की परेशानी को दोगुना कर रहा है.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में शुभमन गिल को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines