ICC U19 World Cup 2026, IND U19 vs PAK U19: आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं. जहां पर टीम इंडिया ग्रुप बी का हिस्सा है, तो वहीं पाकिस्तान की टीम ग्रुप सी में थी. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच पहले स्टेज में कोई मुकाबला नहीं हुआ था. हालांकि अब सुपर 6 स्टेज में दोनों टीमों के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. दोनों ही टीमें इस डेट में मैदान पर आमने-सामने नजर आएंगी. जहां पर भारतीय टीम पिछली हार का बदला लेने उतरेगी.
इस डेट को भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान की टीमें 1 फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में भिड़ने वाली है. टीम इंडिया ने ग्रुप बी में टॉप किया है. वहीं पाकिस्तान की टीम ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रही है. जिसके कारण ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच एसीसी अंडर19 एशिया कप 2025 में भिड़ंत हुई थी. जहां पर लीग स्टेज में टीम इंडिया को जीत मिली, तो वहीं फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह से हराया था. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ निराश किया था. जिसके कारण ही एशिया की चैंपियन बनने का सपना टूट गया था. अब भारतीय टीम फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी.
ये भी पढ़ें: MS Dhoni ने शुरू की IPL 2026 की तैयारी, CSK ने वीडियो डालकर फैंस को दिया बड़ा गिफ्ट
वैभव सूर्यवंशी और समीर मिन्हास के बीच होगी टक्कर
अंडर19 लेवल पर टीम इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी हैं. वहीं पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास बड़े सितारे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में शानदार बल्लेबाजी करके रनों की बारिश की है. ऐसे में 1 फरवरी को दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से खुद को साबित करना चाहेंगे. वहीं इसके अलावा पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी अच्छी नजर आ रही है. वहीं हमेशा की तरह टीम इंडिया के बल्लेबाज ने अब तक बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. जिसमें आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, विहान मल्होत्रा और एरोन जॉर्ज जैसे नाम नजर आ रहे हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भी भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: T-20 WC 2026: बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान का ड्रामा हुआ शुरू, मोहसिन नकवी ने किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines