Team India Loses Number 1 Spot: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल सहित सभी जगह नंबर 1 बन गई थी। लेकिन शुक्रवार को टीम इंडिया को एक बड़ा नुकसान हुआ है। ऐतिहासिक जीत के 24 घंटों के अंदर ही टीम इंडिया से नंबर 1 का ताज छिन गया है। अब टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नंबर 1 का ताज कब्जा लिया है।
क्या है ताजा रैंकिंग का हाल?
अगर ताजा टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो अभी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के समान 118-118 अंक थे। लेकिन पिछले एक हफ्ते में टीम इंडिया की एक शर्मनाक हार और एक शानदार जीत पर शायद हार भारी पड़ गई। भारतीय टीम को एक अंक का घाटा हुआ है। टीम इंडिया के अब 117 अंक हो गए हैं इस कारण टीम टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इसके अलावा इंग्लैंड तीसरे, साउथ अफ्रीका चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया की स्थिति हो सकती है मजबूत
ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभी 118 पॉइंट्स हैं और अभी सिडनी टेस्ट जारी है। वहीं टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है और उसे अब 25 जनवरी से पहले कोई टेस्ट नहीं खेलना है। टीम इंडिया मौजूदा टेस्ट मैच में ड्राइविंग पोजीशन पर है। ऐसे में कंगारू टीम यहां जीत के साथ 119 अंक जुटा सकती है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम के 119 अंक हो गए तो टीम अगले 3-4 हफ्ते तक नंबर 1 पर बनी रह सकती है।
ICC Latest Test Rankings
WTC पॉइंट्स टेबल में भारत नंबर 1
वहीं केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण के पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 टीम बन गई है। भारत ने केपटाउन में जीत के बाद 12 अंक जुटाए। वहीं टीम इंडिया का विनिंग पर्सेंट सबसे ज्यादा हो गया। वहीं सेंचुरियन में शानदार जीत के बाद यहां हार झेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर आ गई।
यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: रोहित-विराट की वापसी से कटेगा इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता! लंबे समय से थे टीम के साथ
यह भी पढ़ें- IND vs SA: ऐतिहासिक जीत से भारत को जबरदस्त फायदा, दोबारा हर जगह नंबर वन Team India
संबंधित खबरें
क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
14 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
53 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines