नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से बुधवार को टेस्ट की लेटेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बड़ा फायदा हुआ है। लेटेस्ट रैंकिंग में बाबर इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
पांचवें स्थान पर खिसके जो रूट
इस टेस्ट के दौरान खेली गई एक पारी में जो रूट ने 56 रन बनाए। इसके बावजूद उनकी रेटिंग में एक स्थान की गिरावट आई है। रूट के रेटिंग अंक 871 से घटकर 861 हो गए, जिससे वह रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए। वहीं, बाबर आजम 862 रेटिंग अंकों के साथ रूट से आगे निकलने में सफल रहे। उन्होंने रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया।
आयरलैंड के बल्लेबाजों को भी फायदा
डबल सेंचुरी जड़ने वाले इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप 10 स्थानों की छलांग लगाकर 637 अंकों के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि शतकवीर बेन डकेट 602 की रेटिंग के साथ आठ स्थान ऊपर 34वें स्थान पर पहुंच गए। आयरलैंड के बल्लेबाजों को भी काफी फायदा हुआ है। एंडी मैकब्रिन 86 रनों की नाबाद पारी के साथ ने 28 स्थान ऊपर पहुंच गए। जबकि मार्क अडायर ने 32 स्थान की छलांग लगाई।
ये हैं दुनिया के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज
मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 915 अंक
केन विलियमसन न्यूजीलैंड 883 अंक
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 872 अंक
बाबर आजम पाकिस्तान 862 अंक
जो रूट इंग्लैंड 861 अंक
ट्रैविस हैड ऑस्ट्रेलिया 853 अंक
उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया 815 अंक
डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड 792 अंक
दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 780 अंक
ऋषभ पंत भारत 766 अंक
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
25 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines