ICC Rankings: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. इससे पहले टी20 टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता. भारत के सभी बैट्समैन अच्छी फॉर्म में हैं. हर मुकाबले में कोई ना कोई बल्लेबाज रन बनाकर टीम को जीत दिला रहा है. टीम को जल्द ही न्यूजीलैंड में पांच टी20 मैच खेलने हैं. खैर टी20 की आईसीसी रैंकिंग में भारत का जलवा देखने को मिला है. भारतीय टीम के चार धुरंधर खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हैं. इससे आप समझ सकते हैं कि टी20 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी कितनी मजबूत है.
टॉप-2 में दोनों भारत के खिलाड़ी
टी20 की आईसीसी रैंकिंग में पहले नंबर पर भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन हैं. उनकी 904 रेटिंग है. किशन के लिए ये साल टी20 में बढ़िया रहा है. उन्होंने कई बड़ी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है. साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था. मौजूदा समय में भी वो अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं. किशन अभी तक 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1924 रन बना चुके हैं. उनकी 31.54 की औसत रही है. अब टीम इंडिया में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है.
आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. उनकी रेटिंग 891 है. उनके लिए भी पिछले कुछ साल बढ़िया रहे हैं. 2026 में तो वो भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगा चुके हैं. इसके अलावा अभिषेक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी ऊपर हैं. अभिषेक ने भी अपनी जगह टीम में पक्की कर ली है. वो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बड़ी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है. वो अब तक 66 टी20 मैचों में 2065 रन बना चुके हैं.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए ‘सिक्सर किंग’ बने
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का भी जलवा कायम
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया. वो तगड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं. विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने शतक लगाया. आईसीसी रैंकिंग में वो चौथे नंबर पर हैं. उनकी रेटिंग 798 है. अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा खेल दिखा रही है. वो अब तक 71 टी20 मैचों में 1672 रन बना चुके हैं. टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा ने भी मिडिल ऑर्डर में अपने गेम से सभी का दिल जीता है. वो आईसीसी रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं. उनकी रेटिंग 731 है. वो अब तक 69 मैचों में 1833 रन बना चुके हैं. उन्होंने भी टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, अभिषेक पर गिरेगी गाज?
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
15 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines