ICC T20I Rankings: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। 32 साल के सूर्यकुमार यादव के 863 रेटिंग के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा है। रिजवान 842 के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने टी 20 फॉर्मेट में नंबर-1 रैंकिंग पर पहुंचने के बाद दिल छू लेने वाला बयान दिया है। उन्होंने बीसीसीआई के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपके प्यार और समर्थन के लिए आभार. इससे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है’।
अभी पढ़ें – PAK vs SA: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी…नहीं खेल रहे डेविड मिलर, जानें वजह
पिछले साल किया था टीम इंडिया के लिए डेब्यू
आपको बता दें की टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में डेब्यू किया था. टीम में अपनी जगह पक्की करने के बाद उन्होंने विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। उन्हें ‘360 डिग्री वाला बल्लेबाज’ भी कहा जाता है, वह किसी भी कोने में शॉट लगाने का दम रखते हैं। कम समय में ही सूर्या ने अपने प्रदर्शन के दम पर कई दिग्गज क्रिकटरों को मुरीद बना लिया है।
अभी पढ़ें – PAK vs SA: Parnell की खतरनाक गेंद पर गच्चा खा गए रिजवान…पलक झपकते ही उड़ गई गिल्लियां, देखें
सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए 38 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। वह 13 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सूर्या के नाम 5300 से ज्यादा रन दर्ज हैं। खास बात ये है कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24 विकेट भी ले चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
36 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
43 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines