Abhishek Sharma ICC T20I Ranking: एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा बल्ले से धमाका कर रहे हैं. वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विरोधी टीम की हालत खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अभिषेक इस समय दुनिया के नंबर 1 टी20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज हैं. अब उन्हें एशिया कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने ICC T20I रैंकिंग में भारत की ओर से तीसरी सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल कर ली है. अब वो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के खास क्लब में शामिल हो चुके हैं.
अभिषेक शर्मा ने किया बड़ा कारनामा
ICC टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में कई सारे भारतीय खिलाड़ी नंबर 1 रहे हैं. इसी बीच खिलाड़ियों की रेटिंग पर सभी की नजर होती है. अभिषेक शर्मा अभी रैंकिंग में नंबर 1 हैं और उनकी रेटिंग अपडेट हो गई है. शर्मा 907 रेटिंग पर आ चुके हैं और वो सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने वाले टॉप 3 भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं. बता दें कि सूर्यकुमार यादव पहले पायदान पर है, जिन्हें टी20 अंतर्राष्ट्रीय में पहले 912 रेटिंग मिली है, वहीं विराट कोहली की हाईएस्ट रेटिंग 909 है. अभिषेक मात्र 25 साल के हैं और उन्होंने इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है. अगर वो इसी तरह से तबाही मचाते हैं, तो सूर्या और कोहली को पीछे भी छोड़ सकते हैं.
- सूर्यकुमार यादव – 912
- विराट कोहली – 909
- अभिषेक शर्मा – 907*
ये भी पढ़ें:- UPL 2025: 8 दिन, 7 टीमें… क्रिकेट के मैदान पर लगेगा एक्शन का तड़का, विजेता को मिलेगा लाखों का इनाम
एशिया कप में अभिषेक मचा रहे हैं तबाही
अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेले हैं और इसमें 173 रन बनाए हैं. उनकी औसत 43.25 की रही है और उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 208.43 का है. उन्होंने 12 छक्के जड़े हैं और कोई भी बल्लेबाज उनके आसपास नहीं है. शर्मा साबित कर रहे हैं कि क्यों वो इस समय ICC T20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं. आज भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से होने वाली है और अभिषेक यहां भी बल्ले से तबाही मचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: इतिहास रचने की दहलीज पर हार्दिक पांड्या, बांग्लादेश के खिलाफ करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
45 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines