Jacob Duffy: 21 दिन में नंबर 1 बॉलर बना ये स्टार, नताशा से कर चुका है शादी, हार्दिक के साथ रैंकिंग में किया कमाल

Jacob Duffy: जैकब डफी और हार्दिक के बीच एक समानता ये है कि दोनों की पत्नियों के नाम नताशा हैं, हार्दिक का तलाक हो चुका है, उनके बारे में फैंस बहुत कुछ जान चुके हैं. ऐसे में यहां जैकब डफी के बारे में जानिए…

Jacob Duffy

Jacob Duffy

विज्ञापन

हम जैकब डफी की पर्सनल लाइफ से पहले उनके नंबर 1 टी20 बॉलर बनने का सफर जान लेते हैं.  न्यूजीलैंड के इस बॉलर ने महज 21 दिनों में नंबर 1 गेंदबाज बनने की कहानी सच साबित कर दी. नताशा से शादी करने वाले जैकब डफी आज से ठीक 21 तक पहले तक उनकी चर्चा नहीं थी, क्योंकि वो रैंकिंग में दूर-दूर तक नहीं थे, लेकिन पिछले 21 दिनों में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया. 12 मार्च को वो टी20 रैंकिंग में 35वें नंबर पर थे और 2 मार्च को नंबर 1 बन गए.

विज्ञापन

21 दिनों में ऐसे नंबर पर बने जैकब डफी

12 मार्च- जैकब डफी 35वें स्थान पर थे.
19 मार्च- 639 पॉइंट के साथ 12वें स्थान पर पहुंचे.
26 मार्च- 694 पॉइंट के साथ 5वें स्थान पर आ गए.
2 अप्रैल- 723 पॉइंट के साथ नंबर वन T20 गेंदबाज बन गए.

कब हुई थी जैकब डफी और नताशा की शादी?

अब बात करते हैं 30 साल के तेज गेंदबाज जैकब डफी की पर्सनल लाइफ के बारे में. सबसे पहले सवाल ये आता है कि डफी और नताशा की शादी कब हुई? आपको बता दें कि जैकब डफी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को जीवनसाथी बनाया है. दोनों ने 14 अप्रैल 2023 को शादी की थी. नताशा  सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वो अपने पति यानी जैकब डफी को सपोर्ट करने कई बाद क्रिकेट स्टैंड में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jacob Duffy (@duffman_32)

हार्दिक पांड्या का तलाक हो चुका है

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों आईपीएल 2025 खेल रहे हैं.उनका अब अपनी पत्नी नताशा से तलाक हो चुका है. दोनों के यहां एक बेटा हुआ था, जिसका नाम अगस्तय है, जो कभी मां तो कभी पापा के साथ नजर आता है.

विज्ञापन

कैसा है जेकब डफी का क्रिकेट करियर

जेकब डफी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं. जो अब तक 13 वनडे में 24 विकेट ले चुके हैं. 23 टी20 मैचों में उनके नाम 32 शिकार हैं. हालांकि अब तक इस बॉलर ने टेस्ट डेब्यू नहीं किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ