ICC T20 World Cup 2028: आईसीसी ने अभी से ही अगले टी-20 वर्ल्ड कप पर फोकस करना शुरू कर दिया है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 बहुत ही सफल रहा है. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अगले संस्करण को और भी बड़ा हिट करना चाहता है. ऐसे में इससे जुड़ी हर एक तैयारी पर नजर रहने वाली है. फिलहाल इस टूर्नामेंट से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. अगले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल की मेजबानी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से छिन सकती है.
कहां खेला जाएगा अगले टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल?
ऑस्ट्रेलिया में जब भी बड़ा टूर्नामेंट खेला जाता है, तो फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही होता है. 1992 और 2015 में वनडे वर्ल्ड कप का तो वहीं 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला इस मैदान पर हुआ था. इसके अलावा 1988 और 2020 में महिला आईसीसी इवेंट का फाइनल भी इस मैदान पर हुआ था.
ऐसे में अब साउथ ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाए. जिसके लिए अब उन्होंने मिलियन डॉलर की बिड फाइनल मुकाबले के लिए लगाने का फैसला किया है. जिससे वो इस बड़े इवेंट के फाइनल को होस्ट कर सके. एडिलेड ओवल पर भी कई बड़े-बड़े मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 2015 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल और 2022 का सेमीफाइनल हुआ था.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयार!
इस महीने में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप 2028
फिलहाल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 को अक्टूबर और नवंबर में होस्ट करने वाली है. ऐसे में नवंबर महीने में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बारिश का खतरा मंडराता है. ऐसे में इस पॉइंट को भी साउथ ऑस्ट्रेलिया सामने रखने वाली है. एशेज के दौरान सबसे सफल मुकाबला इसी मैदान पर खेला गया था. जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बड़ी कमाई हुई थी. ऐसे में सीए के दिमाग में भी ये बात चल रही होगी. फिलहाल इस टूर्नामेंट का शेड्यूल आने में लंबा समय है, ऐसे में साउथ ऑस्ट्रेलिया के पास खुद को साबित करने का भी मौका होगा.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद क्या है सूर्यकुमार यादव का अगला टारगेट? कप्तान ने जाहिर कर दिए इरादे
संबंधित खबरें
डेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
4 mins agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
29 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
49 mins agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
1 hr agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
3 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
3 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
4 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines