Zim vs Oman: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 8वां मुकाबला हुआ. जहां पर जिम्बाब्वे और ओमान की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ओमान को सिर्फ 103 रन ही बनाने दिए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर ही मुकाबला 14वें ओवर में ही अपने नाम कर लिया. इसी के साथ सिकंदर रजा की टीम का खाता खुला.
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सिर्फ 27 रनों पर ही टीम ने 5 विकेट गंवा दिया था. सूफियान महमूद ने 25 रनों की पारी खेली, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक शुक्ला ने 28 रन बनाए. अंत में नदीम खान ने भी 20 रन बनाए. जिसके बाद भी ओमान की टीम 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 103 रन ही बनाए. जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ब्रैड इवांस ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. कप्तान सिकंदर रजा को भी 1 विकेट मिला. जिसके कारण ही पहली पारी के बाद ही ओमान मैच में पिछड़ गया.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक का मैच? PCB चीफ मोहसिन नक़वी तैयार, बस ऐलान का इंतजार!
ओमान को मिली शर्मनाक हार
सिर्फ 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली. वहीं तादिवानाशे मारुमानी ने भी 21 रन जोड़े. अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने रिटायर्ट हर्ट होने से पहले 31 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम मुकाबला 13.3 ओवरों में ही 8 विकेट से जीत गई. सूफियान महमूद ने 2 विकेट हासिल किए. जिम्बाब्वे की टीम पहली गेंद से ही मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही थी. ओमान की टीम पूरे मैच में ही कभी बढ़त नहीं बना सकी.
ये भी पढ़ें: ‘मेरा काम आसान…’, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर फिदा हुए गौतम गंभीर, तारीफ में कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
32 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines