हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ZIM vs IRE: बारिश ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर, जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने किया क्वालिफाई 

ZIM vs IRE: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले में खेला गया. जहां पर आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम आमने-सामने थी. मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. जिसके कारण ही दोनों टीमों का 1-1 अंक मिल गए. बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने के कारण ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई.

विज्ञापन
ireland vs zimbabwe and australia

ZIM vs IRE: ZIM vs IRE: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पल्लेकेले में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला खेला जाना था. बारिश के कारण मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका. लगातार हो रही बारिश के कारण ही अंत में मुकाबला रद्द हो गया और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिल गए. इसी के साथ जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम का इस आईसीसी टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है.

बारिश के कारण जिम्बाब्वे की हुई बल्ले-बल्ले 

श्रीलंका में बारिश ने कई मैच प्रभावित किए हैं. इस मुकाबले में भी जमकर बारिश हुई. जिसके कारण ही अंत में अंपायरों ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया. टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की टीम पहले ही 2 जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में ये मुकाबला रद्द होने के साथ ही जिम्बाब्वे की टीम टूर्नामेंट के सुपर 8 स्टेज में पहुंच गई. वहीं आयरलैंड की टीम 3 अंकों के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर पहुंच गई. हालांकि उसके बाद भी आयरलैंड की टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई है. जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो चुका है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलिया की ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले पत्नी अनुष्का के साथ फिर प्रेमानंद जी के दरबार में पहुंचे विराट कोहली, 1 घंटे तक हाथ जोड़कर सुना सत्संग

विज्ञापन

ओमान के खिलाफ मुकाबले का नहीं रहा कोई महत्व 

ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ 20 फरवरी को खेलने वाली है. इस मुकाबले का अब कोई महत्व नहीं रह गया है. बस अपनी इज्जत बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ओमान के खिलाफ मुकाबला जीतना चाहेंगी. वहीं आयरलैंड की टीम ने अपने सभी मैच खेल लिए हैं. जिम्बाब्वे की टीम टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला 19 फरवरी को होस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला दोपहर के 3 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम ग्रुप को टॉप करेगी.

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच शुभमन गिल ने डांस फ्लोर पर लगाई आग! कजिन की शादी में दिखा अलग अंदाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola