हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया की जर्सी में दिख सकते हैं सरफराज-ऋतुराज, यशस्वी भी आएंगे नजर!

ICC T20 World Cup 2026 Warm-Up Match: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. हालांकि अब तक उन्होंने अभ्यास मैच के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. सभी टीमें मेगा आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारत और श्रीलंका में अभ्यास मैच खेलना चाहती है. आईसीसी के नए प्लान के मुताबिक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म अप मैचों में भारत की 2 टीमें खेल सकती है.

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal, Sarfaraz Khan and Ruturaj Gaikwad

ICC T20 World Cup 2026 Warm-Up Match: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म अप मैच बहुत ज्यादा अहम होने वाले हैं. 7 फरवरी से मुख्य आईसीसी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है. ऐसे में उससे पहले ये मुकाबले भारतीय परिस्थितियों में टीमों के लिए बड़ी मदद साबित हो सकते हैं. बीसीसीआई वार्म अप मैचों में भारतीय टीम के साथ ही साथ इंडिया ए को भी मैदान पर उतरने वाला है. जहां पर सरफराज खान, ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं.  

सरफराज खान को मिल सकता है मौका 

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक आज आईसीसी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म अप मैचों का शेड्यूल जारी हो सकता है. जहां पर इंडिया ए की टीम भी नजर आ सकती है. जिसमें सरफराज खान, ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी भी नजर आ सकते हैं. इन खिलाड़ियों ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में इन खिलाड़ियों को अगर इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलेगा, तो इंटरनेशनल स्टेज पर खुद का साबित करना चाहेंगे. ये सभी खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी करने का रास्ता देख रहे हैं. स्पिन ऑलराउंडर रियान पराग को भी इस टीम में मौका मिल सकता है. जिससे वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मौका पड़ने पर तैयार रहें. युवा 15 खिलाड़ियों पर बोर्ड भरोसा जताने वाला है. 

ये भी पढ़ें: टूटेगा युवराज का 12 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड? अभिषेक ने दिया जवाब, बताई पहली बॉल पर सिक्स लगाने की वजह

विज्ञापन

इस मैदान पर खेले जाएंगे मुकाबले! 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी मुकाबले डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे. जहां पर इंडिया ए की टीम यूएसए के खिलाफ खेलती हुई नजर आ सकती है. इसके अलावा इंडिया ए की टीम को एक और वार्म अप मैच मिल सकता है. बता दें कि टीम इंडिया का अभ्यास मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है. जहां पर दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी. टीम इंडिया के पास अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 2 टी20 मैच भी बचे हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की एक और धांसू पारी के लिए हो जाइए तैयार! जानिए कहां देख पाएंगे IND U19 vs ZIM U19 की लाइव स्ट्रीमिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola