हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत में पाकिस्तानी ‘मूल’ के क्रिकेटर्स का हुआ जोरदार स्वागत, PCB समेत हर पाक क्रिकेटर को लगेगी मिर्ची 

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मीडिया पर रिपोर्ट्स चल रही थी कि भारत अन्य टीमों में मौजूद पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा है. इन खबरों का हवाला देकर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट पर बड़े सवाल उठा रहे थे. ऐसे में अब उन सभी पाकिस्तानियों को करारा जवाब मिला है. भारत में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ है.

विज्ञापन
USA Cricket Team in India

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिनों का ही समय बचा है. भारत और श्रीलंका में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी के साथ टीमें अब भारत पहुंचने लगी है. यूएसए क्रिकेट टीम इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अब मुंबई पहुंच गई है. जहां पर टीम के स्वागत का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को तिलक लगाकर वेलकम किया जा रहा है. 

भारत आए पाकिस्तानी मूल के 3 खिलाड़ी 

यूएसए क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत पहुंच गई है. जिसमें 3 पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं. इसमें शायन जहांगीर, अली खान और मोहम्मद मोहसिन का नाम नजर आ रहा है. ये तीनों ही खिलाड़ी लंबे समय से यूएसए के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. मुंबई के होटल में इन खिलाड़ियों को तिलक लगाकर वेलकम किया जा रहा है. पाकिस्तानी मूल के इन खिलाड़ियों का भारत में स्वागत देखकर अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों और पीसीबी को मिर्ची लग रही है.

बता दें कि मुख्य टूर्नामेंट से पहले यूएसए की टीम इंडिया ए के साथ अभ्यास मैच भी खेलने वाली है. जहां पर टीम का असली टेस्ट होगा. भारत से खिलाफ ही यूएसए की टीम अपना पहला मुकाबला खेलेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी यूएसए की टीम भारत के ग्रुप में थी. जहां पर यूएस की टीम ने पाकिस्तान को हराकर अगले स्टेज में क्वालीफाई किया था और इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की थी. 

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए USA का स्क्वॉड 

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवालकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने. 

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने T20 World Cup 2026 से पहले लिया ब्रेक! सीरीज जीतने के बाद कहां गए हेड कोच?

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप में USA का शेड्यूल 

7 फरवरी अमेरिका vs भारत , मुंबई 

10 फरवरी अमेरिका vs पाकिस्तान, कोलंबो 

विज्ञापन

13 फरवरी अमेरिका vs नीदरलैंड, चेन्नई 

15 फरवरी अमेरिका vs नामीबिया, चेन्नई

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ‘फ्लॉप’ हुए कप्तान आयुष म्हात्रे, इंडिया के साथ-साथ CSK की भी बढ़ी टेंशन! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola