Mohammed Siraj: भारतीय टीम टी-20 फॉर्मेट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बिना ही खेल रही थी. अब सिराज को सीधे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मौका मिला. जहां पर उन्होंने यूएसए के खिलाफ पहले मैच में मुश्किल समय पर आकर गेंदबाजी की और 3 अहम विकेट अपने नाम किए. जिसके कारण ही टीम इंडिया मुकाबला 29 रनों से जीत गई. इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में खास सम्मान मिला है.
मोहम्मद सिराज को मिला खास सम्मान
यूएसए के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. पावरप्ले में ही सिराज ने 2 बड़े विकेट निकाले, जिसके कारण ही यूएसए की टीम 162 रनों के लक्ष्य का भी पीछा नहीं कर सकी. इस खास प्रदर्शन के साथ ही साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी धमाकेदार पारी खेली थी. जिसके कारण ही प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सूर्या को मिला. हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखा और मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. सिराज ने विकेट लेने के साथ ही साथ इस मुकाबले में रन भी पावरप्ले में नहीं दिए, जिससे भी भारत की मैच में पकड़ मजबूत हुई.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच को बायकॉट करने के फैसले से सौरव गांगुली हैरान, पाकिस्तान को लेकर कह डाली बड़ी बात
सिराज पर अब टिकी रहने वाली हैं नजरें
इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी मोहम्मद सिराज अगले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. दरअसल बुखार होने के कारण पिछले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे. अब 12 फरवरी को होने वाले मैच तक बुमराह फिट हो सकते हैं. जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद सिराज को ही प्लेइंग 11 से बाहर जाना पड़ेगा. अर्शदीप सिंह को टी20 टीम की प्लेइंग 11 से बाहर करना बहुत बड़ा फैसला होगा. यूएसए के खिलाफ भी अर्शदीप सिंह ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: Live मैच में सहवाग-हरभजन ने युजवेंद्र चहल की बॉडी का उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines