हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की जीत के बाद कैसा है Group-2 का Points Table, जानिए पाकिस्तान की हालत

T20 WC 2026 Super 8 Group 2 Points Table: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की शानदार जीत के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का प्वॉइंट्स टेबल बदल गया है. ‘हैरी ब्रूक की आर्मी’ एक जीत के साथ टॉप पोजीशन पर है, वहीं पाकिस्तान को खराब मौसम का फायदा मिला है.

विज्ञापन
Sri Lanka England Pakistan

ICC T20 WC 2026 Super 8 Group 2 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 स्टेज जारी है, जिसमें सभी टीमें सेमीफाइनल क्वालिफ़िकेशन के लिए मुकाबला कर रही हैं. ग्रुप 2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड शामिल हैं, ये सभी अपने मैच श्रीलंका में खेल रहे हैं, जहां टीम के परफॉर्मेंस के साथ-साथ मौसम भी स्टैंडिंग में बड़ा रोल अदा कर रहा है.

ग्रुप-2 में टॉप पर इंग्लैंड

शनिवार 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला ग्रुप 2 मैच बारिश की वजह से धुल जाने के बाद, दोनों टीमों के पास एक-एक प्वॉइंट बंट गया था. इंग्लैंड ने रविवार 22 फरवरी को कैंडी शहर के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक लो स्कोरिंग मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराकर ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई.

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये T20 World Cup की सांवली सलोनी और बेहद स्मार्ट एंकर? क्रिकेट ही नहीं, इन खेलों के जरिए भी कमाई शोहरत

विज्ञापन

पाकिस्तान की हालत

पाकिस्तान को बारिश का बखूबी फायदा मिला है, वो संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड के साथ दूसरे और तीसरे पोजीशन पर मौजूद है, हालांकि सलमान अली आगा की टीम के लिए आगे की राहत मुश्किल हो सकती है, क्योंकि मंगलवार 3 फरवरी को उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले में खेलना है. चूंकि अंग्रेज मजबूत नजर आ रहे हैं, ऐसे ‘मेन इन ग्रीन’ के लिए 2 प्वॉइंट हासिल करना आसान नहीं होगा.




यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान की पत्नी? क्रिकेट फैमिली में पैदाइश, लेकिन बनाई खुद की पहचान

विज्ञापन


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-2 का प्वॉइंट्स टेबल

पोजीशनटीममैच खेलेजीतहारनो रिजल्टप्वॉइंट्सनेट रन रेट
1इंग्लैंड 110022.550
2पाकिस्तान 100110
3न्यूज़ीलैंड 100110
4श्रीलंका 10100-2.550

नोट- ये आंकड़े 22 फरवरी 2026 तक के हैं


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-2 का पूरा शेड्यूल

मैच नंबरतारीखमैचवेन्यूइंडियन टाइमरिजल्ट
4121 फरवरी, 2026पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंडआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबोशाम 7:00 बजेमैच रद्द
4222 फरवरी, 2026इंग्लैंड बनाम श्रीलंकापल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमदोपहर 3:00 बजेइंग्लैंड 51 रनों से जीता
4524 फरवरी, 2026इंग्लैंड बनाम पाकिस्तानपल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमशाम 7:00 बजे
4625 फरवरी, 2026न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंकाआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबोशाम 7:00 बजे
4927 फरवरी, 2026इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंडआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबोशाम 7:00 बजे
5028 फरवरी, 2026पाकिस्तान बनाम श्रीलंकापल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमशाम 7:00 बजे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola