SA vs ZIM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद उन्होंने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 17.5 ओवरों में 5 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ अफ्रीका की टीम बिना हारे ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सिकंदर रजा का शानदार प्रदर्शन बेकार चला गया.
सिकंदर रजा अफ्रीकी गेंदबाजों से अकेले लड़े
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने 28 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. ब्रायन बेनेट सिर्फ 15 रन ही जोड़ सके. कप्तान सिकंदर रजा अकेले लड़ते हुए नजर आए. उन्होंने 43 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं. क्लाइव मडांडे ने भी अंत में 26 रन बनाए. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया ने 1-1 विकेट अपने नाम.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के बाद पाकिस्तान की टीम में हो सकते हैं 5 बड़े बदलाव
अफ्रीकी टीम को मिली एक और शानदार जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सिकंदर रजा ने पावरप्ले में ही एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 18 गेंदों में ही 42 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के जड़े. अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 21 रन बनाए तो वहीं जॉर्ज लिंडे ने भी 21 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए. जिसके कारण ही 17.5 ओवरों में ही अफ्रीका ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ब्रैड इवांस ने 1-1 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर होने के बाद भी पाकिस्तान होगा मालामाल, इतने करोड़ का मिलेगा इनाम
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines